Methi Para Nimki – कुरकुरी मैथी पापडी निमकी – Methi Nimki Papdi

0

How many stars for this recipe? इस रेसिपी को आप कितने स्टार्स देना चाहेंगे? [Total: 0 Average: 0]

  • 2 कप मैदा
  • ¼ कप घी
  • ½  कप मेथी
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटा चम्मच अजवायन
  • तलने के लिए तेल
  • मेंथी साफ़ करे, धोये और पूरा  पानी निकलने तक छलनी में रखे| अब मैथी को छोटा छोटा काट ले|
  • थाल ले और उसमे मैदा डाले|
  • अब इसमें कटी मेंथी मिलाये|
  • अब मैदे के बीचो बीच जगह बनाये और अजवाइन, नमक और घी डाले और मिला ले|
  • अब सक्त आटा गूँथ ले, इसके लिए थोडा थोडा पानी डालते हुए गूंथे|
  • अब आटे  को करीबन 15 से 20 मिनट ढककर रख दे|
  • अब अपने हाथो पर जरा सा घी लगाये और आटा मसले|
  • अब इस आटे से लोइयाँ बनाये, लोइयां छोटी होनी चाहिए|
  • अब लोई ले और बाकी लोइयों को ढककर रख दे|
  • अब बेलन और चकले पर घी लगाये और चिकना करे|
  • अब लोई को पतला बेल ले|
  • अब चाकू की मदद से बेली लोई को आधा काट ले|
  • अब एक भाग को किनारे से उठाए और आगे लेजाये और मोड़ ले, तिकोना आकर देना है|
  • ऐसे ही दूसरे भाग को भी किनारे से उठाए और तिकोना मोड़ ले और जरा सा आगे लेके जाए| इससे निमकी का आकार आ जाएगा|
  • इसी तरह सब लोइयों को तैयार करे और एक प्लेट में रख ले|
  • अब पैन या कढाई ले और तेल गर्म करे|
  • निमकी बनाने के लिए माध्यम गरम होना चाहिए और तलते वक्त आंच कम रखे|
  • जब तेल हल्का गरम हो जाये तब निमकी तलने के लिए डाले, थोड़ी थोड़ी तले, एक साथ बहुत सारी न डाले
  • अब पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तले|
  • एक बार के निमकी तलने के लिए कम से कम 5 मिनट लगते हैं|
  • जब निमकी पापड़ी ठंडी हो जाए तब एयरटाइट बर्तन में रख दे|

आपकी टेस्टी और दिवाली पर मेहमानों को सर्व करने के लिए बेहतरीन निमकी पापड़ी तैयार है|