दलिया पुलाव कैसे बनाते हैं?- How to Make Namkeen Daliya

0

Namkeen Daliya :जब हम वजन कम करने की कोशिश करते हैं तो सबसे पहली चीज जो हम खाने शामिल करते हैं, वो है दलिया| पर दलिया का नाम सुन के मन थोडा दुखी हो जाता है, क्यों सही कहा ना मैंने| सिंपल दलीया रोज रोज नही खाया जा सकता पर क्या करे| एक काम  हो सकता है दलीया का थोडा रूप बदल दिया जाए| जी हाँ मैं बात कर रही हूँ दलीया पुलाव / Namkeen Daliya की| ये स्वादिष्ट भी है और सेहतमंद भी| ये जल्दी पच भी जाता है| जानते हैं ये आपके बच्चो को पसंद आएगा|

दलीया पुलाव,Namkeen Daliya बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप दलिया
  • 1/2 कप फूल गोभी
  • 1 गाजर
  • 1 शिमला मिर्च
  • 2 टमाटर
  • 1/2 कप मटर
  • 2 टेबल स्पून  तेल या घी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 2  हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1 टेबल स्पून हरा धनिया

दलीया पुलाव बनाने की विधि – Namkeen Daliya Recipe

  • सबसे पहला काम आपको करना है वो है दलीया भूनना|
  • कढाई में घी डाले करीबन १/२ चम्मच और गरम करे|
  • अब इसमें दलिया दाल डाले और हल्का ब्राउन होने तक भूने| ध्यान रखे आंच मध्यम रखनी है|
  • अब कुकर में भूना दलिया  पर पानी डाले करीबन ३ कप और पका ले|
  • जब एक सीटी बजे तो आंच से उतार ले|
  • जब तक कुकर से भाप निकले फूल गोभी, शिमला मिर्च, हरी  मिर्च, गाजर, टमाटर और अदरक बारीक काट काट ले|
  • अब तक भाप निकल गयी होगी| दलीय एक बर्तन में निकाल ले और ठंडा होने दे|
  • अब पैन में तेल या घी डाले और गरम करे|
  • अब इसमें हींग और जीरा डाले और भूने|
  • अब इसमें सबसे  पहले गाजर डाले और भूने|
  • फिर सभी कटी सब्जियां डाले और भूने|
  • अब इसमें टमाटर, स्वादानुसार नमक और हरा धनिया डाले और सब चीजो को अच्छे से मिला ले और थोड़ी देर पकने दे|
  • अब सब्जियां पक गयी है, इसमें अब पकाके रखा दलिया डाले और अच्छे से मिला ले|

तो लीजये  जनाब आपका टेस्टी और प्यारा और जबरदस्त दलिया पुलाव, Namkeen Daliya आपके और आपके परिवार के प्यार से और छोटे से पेट मैं जाने को तैयार है|   आप इस दलिया पुलाव, Namkeen Daliya को दही के साथ मज़े ले लेकर खाए और खिलाये| मैं भी आऊ डिन्नर पर|   हा हा हा .. चलिए जल्दी ही मिलते हूँ|