सूजी उत्तपम – Sooji Uttapam -Uttapam – Uttapam Recipe-Uttapam Recipe in Hindi – Rava Uttapam

0

How many stars for this recipe? इस रेसिपी को आप कितने स्टार्स देना चाहेंगे? [Total: 0 Average: 0]

  • 1 कप सूजी
  • 3/4 कप दही
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 2 टेबल स्पून हरा धनिया कटा हुआ
  • 1 बारीक कटा टमाटर
  • ½ कप बारीक कटी बंद गोभी
  • ½ कप बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 इंच टुकडा़ अदरक कद्दूकस
  • स्वादानुसार नमक
  • १/२ छोटा चम्मच ईनो
  • ¼ छोटा चम्मच राई
  • एक प्याले में सूजी और दही डाले और मिक्स करे और पकोड़े जैसा घोल तैयार करे|
  • अब इसमें अदरक, नमक, हरी मिर्च डाले, अच्छे से मिलाये और १५ मिनट के लिए रख दे |
  • एक और प्याला ले और उसमे बंद गोभी, शिमला मिर्च, और टमाटर डाले और मिला ले|
  • अगर घोल गाढ़ा लग रहा हो तो इसमें थोडा सा पानी दाल दो|
  • अब इनो डाले और अच्छे से मिला लो|
    नानस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये| अब १ छोटा चम्मच तेल डाले और पूरे तवे पर फैला दे|
  • अब जरा सी राई डाले और जब राई चटकने लगे तब २ चम्मच घोल तवे पर डाले और दोसे से थोडा मोटा फैलाइये.
  • अब मिक्स करके रखी सब्जियां उत्तपम पर अच्छे से फैलाकर डाले और थोडा सा हरा धनिया डाले|
  • अब जरा सा तेल उत्तपम के चारो तरफ और जरा सा ऊपर डाले|
  • अब चम्मच से सभी ऊपर डाली सब्जियों को दबा दे|
  • आंच धीमी रखे| जब नीचे से हल्का ब्राउन सिक जाये तब पलट दे| जब सब्जियां पक जाये और थोडा सा ब्राउन हो जाये मतलब ऊत्पम तैयार है|

टेस्टी उत्तपम मूंगफली की चटनी या नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ मजे ले लेकर खाए|