ब्रेड आमलेट कैसे बनाते हैं? How to Make Bread Omelet – Bread Omelet Recipe in Hindi

0

Bread Omelet: सोचिये आप थके मांदे घर आये और घर पर खाना तैयार नही हुआ है, तब आप ऐसी चीज बनाने की सोचेंगे  जो जल्दी बने और आपको बहुत पसंद भी आये| ऐसी एक डिश है और उस डिश का नाम है ब्रेड ऑमलेट/bread omlet| जी हाँ नाम तो सुना ही होगा| ये डिश जल्दी बनती है और टेस्टी भी बहुत लगती है| अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो ये ब्रेड आमलेट/bread omlet recipe खास आपके लिए है| एक बार ये रेसिपी ट्राई कीजिये मजा आ जायेगा|

जलिए….जलिए नही चलिए तो रेसिपी बनाने का सफर शुरू किया जाए-

Bread omelet / ब्रेड आमलेट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :-

  • ब्रेड
  • अंडे – 2
  • प्याज – 1
  • हरी मिर्च – 2
  • हरा धनियाँ
  • चाट मसाला- 1/2 चम्मच
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल
  • टोमेटो सॉस

ब्रेड ओम्लेट/ Bread Omelet बनाने की विधि –

  • प्याज बारीक काट ले|
  • हरी मिर्च को बारीक काट ले|
  • एक बाउल ले और उसमे अंडे तोडकर डाले|
  • अब इसमें बारीक़ कटी हरी मिर्च, प्याज और हरा धनियाँ, नमक डाले और अच्छे से फेट ले|
  • पैन या तव गरम करने रखे|
  • अब इसमें तेल डाले और ब्रेड के पीस को अंडे के मिश्रण में डाले और दोनों तरफ से अच्छे से लपेट ले और गरम पैन या तवे पर डाल दे| एक बात ध्यान रखे कि ब्रेड पहले से घोले में डालके न रखे|
  • अब माध्यम मंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेके|
  • अब एक टिश्यू बिछी प्लेट में ओम्लेट निकल ले और उसके ऊपर चाट मसाला छिडके|
  • इस तिकोने आकर में काटे और गर्मागर्म टोमेटो सौस के साथ सर्वे करे|
  • देखा ये कितनी जल्दी बनता है, इससे आपका समय भी बचेगा और आपको इसका स्वाद भी पसंद आएगा|
  • उम्मीद है आपको ब्रेड ओम्लेट/ bread omlet की ये रेसिपी पसंद आई होगी|

ब्रेड आमलेट,Bread omlet बनाने का एक और तरीका 

  • पैन में तेल डाले और अंडे का मिश्रण डाले, जब एक तरफ से सिक जाए तो आमलेट को पलटे और दूसरी तरफ से से सेक ले|
  • अब चोकोर आकार में आमलेट काट ले|
  • अब इसके ऊपर चीज़ का एक स्लाइस रखे|
  • अब आमलेट कलछी से उपर उठाये और तवे पर एक ब्रेड स्लाइस रखे और उसपे ऊपर ये आमलेट जिस पर चीज़ स्लाइस रखी है रखे और इसके ऊपर एक और ब्रेड स्लाइस रखे|
  • अब कम आंच पर दोनों तरफ से  तब तक सेके जब तक चीज़ न पिघले| वैसे आमलेट के गरम होने की वजह से चीज़ जल्दी पिघल जाएगा|
  • ब्रेड आमलेट को को तिकोने आकार देने के लिए एक कोने से दूसरे कोने तक काटे|

बस आपका टेस्टी ब्रेड आमलेट टोस्ट,Bread Omelet तैयार है खाने और खिलने के लिए|

अगर आप कोई रेसिपी चाहती हैं तो कमेंट के जरिये मुझे बताये मैं जरुर आपके लिए जल्द से जल्द पोस्ट करंगी|

अगर आप अपनी कोई रेसिपी मेरी साईट में डालना चाहती है और लाखो लोगो तक उसे पहुंचना चाहती है तो ऊपर submit your recipe पर क्लिक करे और रेसिपी जमा कराए अपने नाम और फेसबुक प्रोफाइल के साथ|

जल्दी ही मिलते हैं एक और रेसिपी के साथ|

बाय बाय …