Besan ke Namkeen Sev recipe /बेसन के नमकीन सेव की विधि

0

बेसन के नमकीन सेव की विधि/Besan ke Namkeen Sev recipe: कैसे हैं आप लोग उम्मीद करती हो हमारी बताई गई पिछली रेसिपी आप लोगों को काफी पसंद आई होगी और आप लोगों ने उस रेसिपी को अपने घर में बनाने की जरूर कोशिश की होगी,  कई दिनों से लोग मुझे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बोल रहे थे कि कुछ हल्का फुल्का  नमकीन नाश्ते की रेसिपी शेयर करें,  इसलिए मैंने सोचा कि दिवाली भी आ रही है तो कुछ अलग और टेस्टी रेसिपी आप लोगों के साथ शेयर की जाए| आजकल त्योहारों का मौसम है और त्योहार में तरह-तरह की मिठाइयां और नमकीन खाना और खिलाना पसंद करते हैं लेकिन मार्केट में बने कोई भी मिठाइयां या फिर नमकीन सब में थोड़ी ना थोड़ी मिलावट जरूर होती है, अगर वही आप अपने घर में बनाएंगे तो वह बिल्कुल  ताजा भी होगा और उसमें मिलावट नहीं होगी|

दिवाली में लोग तरह-तरह की मिठाइयां  तो घर में बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन नमकीन नाश्ते लोग बाहर से ही लाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह सारे चीज वह घर में नहीं बना सकते,  मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है  आप मीठे के साथ साथ नमकीन नाश्ते भी  घर में बना सकते हैं|  रतलामी बेसन के बने बेसन के लड्डू हो यादें नमकीन सेव लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है और बेसन के नमकीन सेव बनाना बहुत ही आसान है साथ ही यह खाने में भी बहुत टेस्टी होते हैं| आपने आज तक बाहर के बने सेव या भुजिया खाए होंगे, एक बार यह घर के बने बेसन के नमकीन  सेव बनाएं और उसके बाद देखें आप मार्केट के बने नमकीन सेव के बजाय घर के बने बेसन के सेव खाना पसंद करने लगेंगे|  बेसन के नमकीन सेव की रेसिपी जाने के लिए  इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े|

बेसन के नमकीन सेव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री/ Important ingredients for Namkeen Besan Sev:

  • 2 दो कप के लगभग बेसन (Gram flour)
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वाद के अनुसार भर नमक
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 एक चुटकी बेकिंग सोडा
  • एक चुटकी के लगभग हींग
  • 3 तीन-चार चम्मच तेल मोयन के लिए
  • सेव को तलने के लिए रिफाइंड तेल

बेसन के नमकीन सेव बनाने की विधि/ Namkeen Besan sev recipe:

  • बेसन के नमकीन सेव बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में हल्दी पाउडर, मिर्ची पाउडर, अजवाइन, हिंग पाउडर, सोडा, नमक डालें  और सब को अच्छे से मिला ले  और उसके बाद उसमें थोड़ा सा तेल डाले और साथ में पानी डाल कर अच्छे तरीके से गूथ लें|
  • ध्यान रखें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा ना डालें विल्सन को हल्का टाइट ही गूथे, पानी की मात्रा ज्यादा होने से बेसन के सेव अच्छे नहीं बनेंगे|
  • बेसन को अच्छे से गूथ लेने के बाद  इसके मीडियम साइज के बाल बना ले और सेव बनाने वाली मशीन या मोल्ड के ऊपर  अपनी इच्छा अनुसार जारी लगाएं और  मशीन में बेसन का मिश्रण बिल्कुल अच्छे से भर दे|
  • अब कड़ाही में सेव को तलने के लिए तेल डालें और तेल को गर्म करें, तेल के गर्म होते ही सेव के  मशीन को घुमाते हुए कड़ाही में सेव को डालते जाए ध्यान रखें तेल अच्छे तरीके से गर्म हो जानी चाहिए|
  • सेव जब सुनहरे रंग के हो जाएं तब उन्हें छलनी से छानकर प्लेट में निकाल ले, प्लेट पर  टिशू पेपर बिचारे उसके बाद  सेव को निकाल ले इससे सारा तेल टिशू पेपर सोख लेगा|अगर आपके पास सेव बनाने वाला मशीन नहीं है तो  कचोरी बनाने वाली  मोटी छलनी  की मदद से भी आप  सेव को बना सकते हैं|
  • लीजिए आपका कुरकुरा  बेसन का सेव बनकर बिल्कुल तैयार है,  आप  इस पर थोड़े से चाट मसाला  डालकर इसे  शाम के नाश्ते के साथ सर्व करें|
हमारे द्वारा बताए गए अन्य रेसिपी को पढ़ें:

बेसन के नमकीन से बनाते वक्त ध्यान में रखने वाले कुछ जरूरी बातें/ Important things tto remember:

  • बेसन का मिश्रण तैयार करते वक्त बेसन में ज्यादा पानी ना डालें|
  • सेव को बनाने के लिए बेसन को हमेशा सख्त गूथे|
  • आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा लहसुन का पेस्ट भी मिला सकते हैं|
  • अगर आप चाहते हैं कि से थोड़े कुरकुरे  बने तो इसमें बेकिंग सोडा ज्यादा डालें साथ ही चलते व्यक्ति की मात्रा ज्यादा डालें|
  • आप बेसन सेव बोल्ड की मदद से अपने पसंद अनुसार की मोटाई कर सकते हैं|
  • आप इसी तरह बेसन के मटरी भी बना सकते हैं,  अगर  आपके पास सेव मोल्ड नहीं है तो आप इसे रोटी जैसा पतला बेले और छोटे-छोटे  और पतले पतले टुकड़ों में काटकर इसे तल सकते हैं|
हमारे द्वारा बताए गए अन्य रेसिपी को पढ़ें:

यह कुछ  छोटी मोटी चीजें हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप यह टेस्टी और कुरकुरे बेसन के सेव बना सकते हैं और इसके साथ आनंद उठा सकते हैं|  आप इसे अपने घर के बच्चों को  भी खिला सकते हैं,  यह कुरकुरे सेव  अपने बच्चों को थोड़ा सा  चाट मसाला डालकर के दें वह बिल्कुल मजे से खाएंगे| अगर आपके घर में कोई गेस्ट आ गए हैं  और आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है कि आप कुछ बनाए तो आप यह कुरकुरे बेसन के सेव बना सकते हैं|  तो चलिए मैं जा रही हूं दिवाली के लिए यह कुरकुरे और टेस्टी नमकीन बेसन के सेव बनाने,  आप भी  इस देश की और घर में बनी नमकीन बेसन की सेव को जरूर ट्राई कीजिएगा और हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताइएगा कि आपने इस झटपट बनने वाली नमकीन बेसन के सेव को किस तरीके से बनाया और आपको और आपके परिवार वालों को या कितना ज्यादा पसंद आया|

साथ ही अगर आपको कोई अन्य रेसिपी बनानी सीखनी है या फिर आपको इस रेसिपी के ही बारे में कुछ पूछना है तो आप हमें वह भी कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके द्वारा पूछी गई रेसिपी के बारे में बताने की जरूरत कोशिश करेंगे, तो चलिए मिलते हैं अब हमारी अगली रेसिपी में|

धन्यवाद..|

खुश रहें और स्वस्थ रहें हमारे द्वारा बताए गए रेसिपी को पढ़ते रहें..|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here