पपड़ी- Namak Pare- नमक पारे – Papdi

0

Namak Pare: सातम में हम सतपुडा तो बनाते ही हैं और साथ ही पपड़ी यानि Namak Pare भी बनाते रहते हैं| हम वैसे साल में कई बार बना लेते हैं| क्योकि ये हमारे बच्चो को बहुत पसंद है| Namak pare recipe बुकमार्क करके रख लीजिये| मैं ऐसा इसलिए कह रही हूँ कि मैंने ये namak pare recipe in hindi में लिखा है| 

पपड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच तेल मोयन के लिए
  • 2 कप मैदा
  • तेल तलने के लिए
  • 1-2 चम्मच अजवाइन
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/4 कप सूजी

पपड़ी बनाने की विधि

  • सबसे पहले थाल में मैदा डाले, सूजी,नमक, अजवाइन, २ बड़े चम्मच तेल डाले और सक्त आटा गुंथे| अब इस आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दे|
  • अब एक छोटी सी लोई ले और पतली गोल रोटी बना ले|
  • अब कटर या चाकू की मदद से लम्बी-लम्बी पतली पपड़ी काट ले|
  • अब एक पैन या कढाई ले और तेल गरम करे|
  • अब मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले|
  • जब गोल्डन ब्राउन हो जाये तब टिश्यू बिछी प्लेट निकाल ले|

आपकी टेस्टी पपड़ी/Namak Pare तैयार है |

अगर आप मैदा इस्तेमाल नही करना चाहते तो मैदे की जगह गेहू का आटा भी ले सकते हैं और कुरकुरी बनाने के लिए थोड़ी सी सूजी भी डाल सकते हैं|