मुगलई पराठा रेसिपी हिंदी में/ Mughlai Pratha Recipe in Hindi

0

हेलो दोस्तों, आप सभी को नए साल की हार्दिक बधाई|उम्मीद करती हूं हमारी बताई गई पिछली रेसिपी आपने अपने घर में जरूर बनाया होगा और आप लोगों को यह जरूर पसंद आया होगा| ऐसे तो पराठा खाना सब को ही पसंद होता है पर क्या आपने घर में बने हुए मुगलई पराठा खाया है..? अगर नहीं तो मैं लेकर आई हूं आपके लिए यह टेस्टी मुगलई पराठा रेसिपी..जिसे आप घर में ही बना सकते हैं और सबका दिल जीत सकते हैं|

कुछ दिनों पहले मैं कोलकाता घूमने के लिए गई थी वहां मैंने रोड के किनारे एक स्टॉल में मुगलई पराठा खाया था, वह मुगलई पराठा इतना टेस्टी था कि मैं आपको क्या बताऊं तभी मैंने सोचा कि क्यों ना इसे घर में बनाया जाए और खाया जाए|

मुगलई पराठा रेसिपी हिंदी में/ Mughlai Pratha Recipe in Hindi –

तो चलिए देखते हैं स्ट्रीट स्टाइल मुगलई पराठा रेसिपी जिसे बनाना बहुत आसान है| मुगलई पराठा बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता आप इसमें अंडा या फिर चिकन कीमा डालकर इसे बना सकती हैं, कुछ लोग जो वेजिटेरियन या शाकाहारी है वह इसमें सब्जियां भर के इसे बना सकते हैं|

आप इस स्ट्रीट स्टाइल मुगलई पराठा को चटपटे आलू की सब्जी Potato Curry के साथ खा सकते हैं और अपने घर वालों को भी खिला सकते हैं| चटपटे आलू की सब्जी के साथ बहुत अच्छा लगेगा|

            मुगलई पराठा रेसिपी हिंदी में/ Mughlai Pratha Recipe in Hindi

मुगलई पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री/ Important Ingredients for Mughlai Pratha:

आटे के लिए For dough:

  • 500 ग्राम के लगभग आटा / मैदा
  • 1 1/2 डेढ़ छोटा चम्मच के लगभग नमक
  • 1/2 आधा कप के लगभग सादा तेल Refined Oil
  • जरूरत के अनुसार भर पानी

भरावन के लिए For Stuffing:

  • 250 ढाई सौ ग्राम के लगभग मांस का कीमा spicy minced meat
  • एक छोटा चम्मच के लगभग लहसुन बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई
  • 1 एक बड़े साइज का प्याज बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ
  • थोड़ा सा ताजा धनिया पत्ता बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • दो से तीन हरी मिर्च बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग लाल मिर्च पाउडर (आप चाहे तो लाल मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
  • 1 एक छोटा चम्मच के लगभग हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच के लगभग गरम मसाला पाउडर
  • 1/2 आधा कप के लगभग सादा तेल Refined Oil
  • 1 एक छोटा चम्मच के लगभग जीरा पाउडर
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच की लगभग धनिया पाउडर
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग अदरक लहसुन का पेस्ट

चटपटे आलू की सब्जी के लिए सामग्री/ For spicy potato curry (dry):

  • 3 तीन बड़े साइज के आलू (बड़े-बड़े और चौकोर टुकड़ों में कटे हुए)
  • 2 दो से 3 तीन हरी मिर्च (बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
  • 1 एक छोटा चम्मच के लगभग अदरक और लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग हल्दी पाउडर
  • 1 एक छोटा चम्मच की लगभग लाल मिर्च पाउडर (आप चाहे तो कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग काली मिर्च पाउडर
  • 1 एक छोटा चम्मच के लगभग जीरा पाउडर
  • 1/2 आधा छोटे चम्मच के लगभग गरम मसाला पाउडर
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग खरा जीरा या साबुत जीरा
  • 2 छोटा चम्मच के लगभग तेल
  • 1 बड़े चम्मच के लगभग हरा धनिया (बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)

मुगलई पराठा रेसिपी के लिए कुछ अन्य सामग्री/ Some other ingredients:

  • 3 कच्चे अंडे (अच्छे तरीके से फेटे हुए)
  • थोड़ा सा तेल (पराठा को फ्राई करने के लिए)
  • 1 एक बड़ा प्याज (बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • दो से तीन हरी मिर्च
  • 1 एक नींबू (बीच से कटा हुआ)

अन्य रेसिपी हिंदी में –

मुगलई पराठा रेसिपी हिंदी / Mughlai Pratha recipe:

  • मुगलई पराठा बनाने के लिए हमें सबसे पहले आटा और मैदा को गूदना होगा
  • उसके लिए सबसे पहले हम 500 ग्राम के लगभग आटा या फिर मैदा लेंगे और उसमें 1 1/2 डेढ़ छोटा चम्मच के लगभग नमक डालें और सब को अच्छे से मिलाएं|
  • अब इसमें 1/2 आधा कप के लगभग सादा तेल यानी कि Refined Oil डालें और जरूरत के अनुसार भर पानी भी डालें|
  • अब सबको अच्छे तरीके से आटा में मिलाना है और आटे को अच्छी तरह से गुदना है|
  • आप चाहे तो इस आटा में आधा छोटा चम्मच के लगभग खाने वाला सोडा भी डाल सकती हैं, खाने वाला सोडा की वजह से पराठा अच्छे तरीके से फूल जाएगा और परांठे अच्छे बनेंगे|
  • अपनी उंगलियों और हाथों की मदद से अच्छे तरीके से आटे को हल्का हल्का कर के गूदे या फिर मिलाएं, जरूरत के अनुसार भर इसमें पानी डालते रहें ताकि यह अच्छे तरीके से मिल पाए|
  • आप आटा गूंदते वक्त इसमें हल्का गर्म दूध भी डाल सकती हैं, गर्म दूध डालने की वजह से  नरम होता है और यह खाने में वाकई काफी अच्छा लगता है और पराठा बनता भी काफी अच्छा है|
  • आटे को ऐसा गोदना है कि यह बिल्कुल नरम रहे और ऐसा रहे कि इसे खाने में भी नरम लगे| वरना पराठा बहुत सख्त हो जाता है और खाने में बिलकुल अच्छा नहीं लगता है|
  • आटा जब अच्छे तरीके से गूंद लिए जाएं तब उसे एक बार एक कटोरी में रख दे और ऊपर से थोड़ा सा तेल पूरा लगा करके एक किचन के तोलिया Kitchen Towel की मदद से ऊपर से ढक कर इसे छोड़ दे| ताकि आटा अच्छे तरीके से मैरीनेट हो जाए|

अब हमें चिकन की भरावन बनाना है –

  • उसके लिए सबसे पहले हमें चिकन के कीमा (Keema) को सबसे पहले अच्छे तरीके से धोना है, ताकि उसमें लगे जितने भी गंदगी हैं सारे हट जाए|
  • अब एक नॉन स्टिक पैन या फिर कड़ाही ले और उसे गैस पर चढ़ा दे, पैन के गर्म हो जाने के बाद उसमें एक चम्मच के लगभग तेल डालें और तेल गर्म हो जाने का इंतजार करें|
  • तेल के गर्म हो जाने के बाद उसमें एक बड़ा साइज का प्याज बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ डाले और अच्छे तरीके से फ्राई करें|
  • हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक प्याज को भूनना है, जब प्यार फ्राई हो जाए तब उसमें दो से तीन बारीक बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें| गैस को अभी पूरे  पर रखें|
    अब इसमें एक छोटा चम्मच के लगभग बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई लहसुन डालें और सबको अच्छी तरीके से फ्राई करें|
  • जब सब अच्छे तरीके से लड़ाई हो जाए तब उसमें कीमा किया हुआ मांस (Chicken Keema) डालें और पूरे हाथ पर आच रख कर के फ्राई करें| मांस को जब फ्राई करेंगे तब वाह हल्का हल्का पानी छोड़ने लगेगा|
  • चिकन के कीमा को अच्छे तरीके से फ्राई करना है|
  • चिकन कीमा जब हल्का फ्राई हो जाए तब उसमें एक छोटा चम्मच के लगभग अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और हल्का हल्का भूने|
  • अब इसमें स्वाद के अनुसार नमक डालें और सब को अच्छे तरीके से मिलाएं|
  • नमक मिलाने के बाद इसमें 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग काली मिर्च पाउडर डालें, 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग लाल मिर्च पाउडर डालें (आप चाहे तो लाल मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं), 1 एक छोटा चम्मच के लगभग हल्दी पाउडर डालें,1 एक छोटा चम्मच के लगभग जीरा पाउडर डालें और 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग धनिया पाउडर डालकर सबको अच्छे तरीके से मिलाएं|
  • सारे मसालों को डालने के बाद इसमें अब 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग गरम मसाला पाउडर भी डाले और सबको अच्छे तरीके से पकने के लिए छोड़ दें|
  • सारे मसालों और कीमा को अच्छे तरीके से फ्राई करना है| आपकी मां को पकाने के लिए किसी ढक्कन की मदद से ढक कर के भी पका सकते हैं|
  • जब कीमा का छोड़ा हुआ पानी अच्छे तरीके से सूख जाए मसाले तभी डालना है|
  • कीमा को पकाने के लिए आप इसमें चम्मच की मदद से ही पानी डालें और ढककर के कीमा को पकने के लिए छोड़ दें|
  • अब इसमें बारीक बारीक कटे हुए हरा धनिया डालें और सबको अच्छे तरीके से मिलाएं|
  • आप इस पराठे के कीमा भरावन को पराठा बनाने से एक दिन पहले भी बना करके रख सकते हैं, ऐसा करने से कीमा का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा| लेकिन ध्यान रखें 1 दिन से ज्यादा इसे ना रखें|

अब तैयार किए गए भरावन को आटा में भरना है और पराठा बनाना है –

  • उसके लिए सबसे पहले गूदे हुए आटे का ऊपर से तोलिया (Kitchen Towel) हटाए और एक बार आटे को हल्के हाथ से अच्छे तरीके से मिला ले|
  • उसके बाद उंगलियों और हाथ की मदद से छोटे-छोटे गोल गोल गेंद जैसा बना ले| आप अपनी उंगलियों पर हल्का तेल लगा ले ताकि आटे का गेंद अच्छे तरीके से बने|
    इसे ज्यादा बड़ा नहीं बनाना है| गोल्फ साइज के बोल के जितना बड़ा इसे बनाना है|
  • अब आटे के गेंद को को अच्छे तरीके से रोटी जैसा बेलना है| बेलने से पहले बेलन पर थोड़ा तेल लगा ले जिससे कि आटा का गेंद चिपके ना|
  • पराठा के लिए जो रोटी बनाना है वह थोड़ा बड़ा बनाना है, ताकि हम पराठे के अंदर उसका भरावन डालकर उसे सिर से पका सकें|
  • अब एक तावा ले और उसे गैस पर गरम होने के लिए चढ़ा दें| जब तवा गरम हो जाए तब वह बेले गए रोटी को तावा पर डाल दें| जब तक पराठा एक तरफ से पक रहा है एक अंडा छोड़कर उसके ऊपर डाल दे| और पलट कर थोड़ा सा अंडे को भी सेके|
  • अब पराठे को फिर से पलट दे और उसमें चम्मच की मदद से तैयार किया हुआ भरावन अपने जरूरत और पसंद के अनुसार डालें, लेकिन ध्यान रखें भरावन ज्यादा भी ना डालें क्योंकि अगर आप भरावन ज्यादा मात्रा मेंडालेंगे तो पराठा दोनों तरफ से बंद नहीं हो पाएगा|
  • पराठे के ऊपर भरावन डालें और उसके ऊपर थोड़ा सा बारीक बारीक कटा हुआ प्याज और बारीक बारीक कटा हुआ हरी मिर्च डालें और उसे एक साइड से मोड़ते (fold) करते हुए दूसरी साइड लाएं और फिर उसे चारों तरफ से मोड़ Fold कर बंद कर ले|
  • अब हल्का-हल्का तेल डाल डालकर पराठे को दोनों तरफ से सेकना है| जब एक तरफ से पराठा पक जाए तब उसे दूसरी तरफ पलट दे और हल्का तेल डालकर पराठे को पकाए|
  • ध्यान रखें पराठे को अच्छे तरीके से पलटे, अगर जल्दी जल्दी आ पराठे को पलटेगे तो आपने जो पराठे को भरावन के साथ फोल्ड किया था वह खुल जाएगा और आपका पराठा बिल्कुल खराब हो जाएगा|
  • जिस साइड से आपने मुगलई पराठा को फोल्ड किया था उस साइड को पहले पकाएं| पराठे को हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक पकाना है| अब ऐसे ही करके एक-एक करके बना ले, आपका मुगलई पराठा बनकर बिल्कुल तैयार है|

अब हम तैयार करेंगे चटपटे आलू की सब्जी –

  • आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 3 तीन बड़े साइज के आलू को अच्छी तरीके से छीन ले और एक कटोरी में रख कर अच्छी तरीके से धोना है और चौकोर चौकोर टुकड़ों में बड़ा-बड़ा काट ले|
  • अब एक कड़ाही या फिर पैन गैस पर चढ़ाएं और गैस की गर्म होने का इंतजार करें| गैस के गर्म हो जाने के बाद इसमें 2 छोटा चम्मच के लगभग तेल डालें और तेल को गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग साबुत जीरा डालें और जीरा के फूटने तक का इंतजार करें|
    जब जीरा हल्का गरम हो जाए और पक जाए तब इसमें दो से तीन बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई हरी मिर्च डालें और अच्छे तरीके से चलाएं|
  • अब टुकड़े किए हुए आलू को डालें और हल्का हल्का चलाएं| आलू को हल्का-हल्का फ्राई करना है|
  • जब आलू हल्का-हल्का फ्राई हो जाए तब1 छोटा चम्मच के लगभग अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और सबको अच्छे तरीके से मिलाएं|
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट डालने के बाद इसमें 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग हल्दी पाउडर, 1 एक छोटा चम्मच की लगभग लाल मिर्च पाउडर (आप चाहे तो कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं) डालें, 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग काली मिर्च पाउडर, 1 एक छोटा चम्मच के लगभग जीरा पाउडर और 1/2 आधा छोटे चम्मच के लगभग गरम मसाला पाउडर डाले और सारे मसालों को अच्छे तरीके से हम मिलाकर पकने के लिए छोड़ दें|
  • अब इसमें स्वाद के अनुसार नमक डालें और सबको अच्छे तरीके से मिलाए और मसाले और आलू के पकने तक का इंतजार करें|
  • अब इसमें आधा कप के लगभग पानी डालें और सबको पकने के लिए छोड़ दें|
  • पानी के सूख जाने तक गैस चालू रखें| जब पानी थोड़ा कम हो जाए तब उसमें बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ हरा धनिया डालें और सब को अच्छे तरीके से मिला ले और गैस बंद कर दे|
  • लीजिए आपकी चटपटी आलू की सब्जी तैयार है आप इसे मुगलई पराठा के साथ परोसे और खाए यह बहुत अच्छा लगेगा|

मुगलई पराठा और आलू की सब्जीबनाते वक्त ध्यान रखने वाली बातें/ Important things to remember:

  • मुगलई पराठा बनाने के लिए बिल्कुल कीमा किए हुए मांस का उपयोग करें, अगर आप इस के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर भी डालेंगे तो भी यह अच्छा नहीं बनेगा|
  • जो तेल से बने खाना ज्यादा नहीं खाते उनके लिए आप थोड़ा कम तेल का इस्तेमाल करके इसे बना सकते हैं, क्योंकि इसमें तेल का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है|
  • आप अगर आटा को दूध के साथ गूथेगे तो फिर आटा ज्यादा नरम हो जाएगा और फिर इसके पराठे काफी ज्यादा अच्छे बनेंगे| इसलिए कोशिश करें कि आटा गुथते टाइम दूध का इस्तेमाल करें जिसके लिए आपका आटा थोड़ा नरम हो जाए|
  • अगर आप चाहे तो भरावन बनाते वक्त कीमा के साथ साथ अंडे भी भरावन के लिए बना सकते हैं और उसमें इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • पराठा और सब्जी बनाने में हमने जो मसाले इस्तेमाल किए हैं आप उसे अपनी पसंद और अपने स्वाद के अनुसार उसकी मात्रा बढ़ा भी सकते हैं या घटा सकते हैं|
  • नमक हमेशा अपने स्वाद के अनुसार ही डालें, ज्यादा मात्रा में नमक डालने की वजह से नमक ज्यादा हो जाएगा और आप पराठे को खा नहीं पाएंगे|
  • आप मुगलई पराठा को हमारी बताई गई चटपटी आलू की सब्जी के साथ धोखा ही सकते हैं साथ ही साथ इसे आप टोमाटो सॉस Tomato sauce या फिर हरी चटनी या फिर मस्टर्ड सॉस के साथ भी परोस सकते हैं|
  • मुगलई पराठा बनाते वक्त ध्यान रखें जब आप इसमें भरावन डाले तब इसे अच्छे तरीके से फोल्ड कर दे वरना भरावन बाहर निकल जाएगा और आप का पराठा अच्छा नहीं बनेगा|
  • पराठा पकाते वक्त ध्यान रखें कि हमेशा जिस तरफ से अपने पहले परांठे को फोल्ड किया है उस तरफ से ही पराठे को पहले सेके, वरना सारा भरावन निकल जाएगा|
  • पराठा बनाते वक्त जब उसमें भरावन डालेंगे तब ऊपर से कटे हुए प्याज और कटी हुई हरी मिर्च भी डाल दें|
  • मुगलई पराठे को हमेशा सादा तेल Refined Oil क्यों मदद से ही सेके| अगर आपका मन है तो आप इसमें मक्खन Butter का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • मुगलई पराठा को चौकोर फोल्ड करके बनाएं|
  • इसे चौकोर चौकोर टुकड़ों में काट कर वापस या फिर हमारी बताई गई चटपटी आलू की सब्जी के साथ परोसे सबको काफी ज्यादा पसंद आएगा|
  • अगर आप कीमा एक दिन पहले ही बना कर रख लेंगे तो उसका स्वाद और भी ज्यादा अच्छा लगता है, लेकिन ध्यान रखें कि कीमा ज्यादा पुराना ना हो जाए|

मुगलई पराठा रेसिपी हिंदी में/ Mughlai Pratha Recipe in Hindi के बारे में अंतिम शब्द –

यह कुछ छोटी मोटी देने वाली बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप मुगलई पराठा के साथ साथ हे चटपटी बना सकते हैं और खुद और अपने घर वालों को यह टेस्टी पराठा बना खिला सकते हैं और सबका दिल जीत सकते हैं| तो मजा लीजिए और इंजॉय कीजिए इस टेस्टी रेसिपी को अपने परिवार के साथ बैठकर, अब आपको यह बाहर खाने के लिए जाने की जरूरत नहीं है|

उम्मीद करती हूं कि आपको यह टेस्टी मुगलई पराठा रेसिपी हिंदी में/ Mughlai Pratha Recipe in Hindi पसंद आई होगी और आप इसे अपने घर में बनाने की जरूर कोशिश करेंगे, अगर आपको इस रेसिपी से संबंधित कुछ सवाल करने हैं या आप इसे कुछ अलग तरीके से बनाते हैं तो आप हमें कमेंट सेक्शन में लिख करके बता सकते हैं या फिर पूछ सकते हैं|

और ऐसे ही अगर आपको कोई और रेसिपी के बारे में पूछना है या फिर जानना है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में ही लिख करके पूछ सकती हैं हम कोशिश करेंगे कि आपके पूछे गए रेसिपी को जरूर बताएं|चलिए अब मिलते हैं हमारी अगली किसी रेसिपी में|

धन्यवाद.|
खुश रहें और स्वस्थ रहें..|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here