फ्रेंच फ्राइज बनाने की रेसिपी हिंदी में | French Fries Recipe In Hindi

0

French Fries Recipe In Hindi – हेलो फ्रेंड्स कैसे हैं आप लोग? लीजिए फिर से आ गए हम आपको एक नई और टेस्टी रेसिपी बताने… उम्मीद करती हूं हमारी बताई गई पिछली रेसिपी आपने जरूर बनाई होगी और आपको और आपके घर वालों को यह जरूर पसंद आया होगा| हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बताएं कि आपने हमारी बताई गई पिछली रेसिपी को कैसे बनाया और वह आप सब को कितना ज्यादा पसंद आया..|

दोस्तों जैसा की आप लोगों को पता है की अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है और सर्दियों के मौसम में रोज हमारा मन करता है कुछ अच्छा कुछ गरम खाने का.. क्यों सही बोल रही हो ना मैं? पर रोज रोज नया कुछ बनाना मुमकिन Possible नहीं हो पाता है जिसकी वजह से घरवाले खासकर आपके बच्चे हमेशा कंप्लेन करते हैं की मम्मा आप कुछ अच्छा क्यों नहीं बनाते? क्यों है ना?

आपके भी बच्चों का क्या यही कंप्लेन होता है? तो लीजिए आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी ले करके आएंगे जिसे बनाकर आप अपने बच्चों और अपने परिवार वालों का भी दिल खुश कर सकते हैं और उसका नाम है फ्रेंच फ्राइज French Fries. जी हां दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि फ्रेंच फ्राइज French Fries को घर में कैसे बना सकते हैं|

फ्रेंच फ्राइज बनाने की रेसिपी हिंदी में | French Fries Recipe In Hindi

आजकल काफी ऐसे रेस्टोरेंट और होटल खुल गए हैं जहां पर जंक फूड Junk Food मिलता है| जंक फूड Junk food यानी कि वह भोजन जो कि आज कल के बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है जिसमें आता है पिज़्ज़ा Pizza, बर्गर Burger, पास्ता Pasta और फ्रेंच फ्राइज French Fries इत्यादि|

French Fries Recipe तो आप कोई भी जंक फूड Junk Food लेते हैं या आर्डर करते हैं तो उसके साथ आपको यह मिलता ही है| मेरे घर के बच्चों का तो यह फेवरेट है| मेरे घर के बच्चे क्यों आजकल तो सारे बच्चों को यही सब खाना ज्यादा पसंद आता है.. क्यों है ना? पर हम जैसे बाकी सारे भी पेरेंट्स Parents को यह डर लगा रहता है कि बाहर का खाना कैसा होगा? बच्चों की सेहत को लेकर हमेशा सब कोई परेशान रहते हैं.. और नहीं चाहते की वह कुछ भी ऐसा ज्यादा मात्रा में खाएं जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हो जाए|

French Fries Recipe In Hindi

इसलिए मैंने सोचा कि क्यों ना फ्रेंच फ्राइज को घर में बनाया जाए| अब मैं इसे अपने घर में ही बनाती हूं और अपने बच्चों और अपने परिवार वालों को भी खिलाती हुं| घर बनाने की वजह से सेहत के लिए नुकसानदायक भी नहीं है और आप उसे बनाकर अपने बच्चों का दिल जीत सकते हैं|

इसे बनाने में ज्यादा सामग्री भी नहीं लगती और ना ही ज्यादा टाइम लगता है तो अगर आपके बच्चे आपको कुछ नया बनाने के लिए जिद कर रहे हैं तो आप उनके लिए यह उनकी मनपसंद टेस्टी फ्रेंच फ्राइस French Fries बना सकते हैं और उन्हें खिला सकते हैं| तो चलिए बनाते हैं आपकी मनपसंद फ्रेंच फ्राइज French Freis:

फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री/ Important ingredients for Frenh Fries: 

  • 400 ग्राम के लगभग आलू (ध्यान रखें आलू अगर बड़े साइज का हो तो ज्यादा अच्छा है)|
  • 2 दो कप के लगभग रिफाइंड तेल (refined oil) जिसे लोग सादा दिल भी बोलते हैं|
  • आधा छोटा चम्मच के लगभग नमक|
  • 2 से 3 चुटकी के लगभग काली मिर्च पाउडर|
  • 2 छोटा चम्मच कसा हुआ चीज (Crushed Cheese).

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि/ French Fries recipe :

  • सबसे पहले आलू को अच्छे से धो ले और उसे आलू छीलने वाले की मदद से उसका सारा छिलका छिल कर निकाल ले| अब छिले हुए आलू को भी अच्छी तरीके से धो लें|
  • आलू को अच्छे तरीके से दूर होने के बाद ध्यान से एक बराबर आकार में काट ले| ध्यान रखें सारे आलू को एक आकार में लंबा लंबा ना ज्यादा पतला ना ज्यादा मोटा कर के काटना हैं|
    अगर आलू बड़े साइज के हो तो फ्रेंच फ्राइज ज्यादा अच्छे बनते हैं|
  • उसके बाद एक बड़ा पतीला ले और उसमें ठंडा पानी भर ले अब कटे हुए आलू को पानी में डालकर लगभग 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें| आप चाहे तो उस पतीले को फ्रिज में भी रख सकते हैं|
    ऐसा करने से आलू का सारा स्टॉर्च Starch निकल जाएगा|
  • 20 से 25 मिनट तक ठंडे पानी में रखने के बाद आलू को पानी से एक छलनी दार पतीले में निकाल दें और आलू को चलते हुए ताजा पानी Running water से अच्छी तरीके से धो ले|
  • आलू को अच्छे तरीके से धोने के बाद उसे एक नैपकिन की मदद से आलू का सारा पानी निकाल ले| आप आलू के टुकड़ों को नैपकिन पर इस प्रकार रखें जिससे कि आलू का सारा पानी नैपकिन शोख ले|
  • अब एक कड़ाही को गैस पर चढ़ा कर उसमें 2 दो कप के लगभग रिफाइंड तेल Refined Oil डाले और उसे गर्म होने के लिए छोड़ दें| तेल को थोड़ा ज्यादा गर्म करना है ताकि आलू अच्छे तरीके से फ्राई हो जाए|
  • तेल गर्म हो जाने के बाद कटे हुए आलू को ध्यान से तेल में डाल दे और उसे हल्का हल्का फ्राई करें| किसी बड़े चम्मच की मदद से आलू को चलाते रहें ताकि आलू एक दूसरे से चिपके ना, आलू को तब तक ही पकाएं जब तक आलोक अंदर से ना पक जाए|
    हम आलू को दो बार फ्राई करेंगे इसलिए आलू को केवल तब तक ही पकाना है जब तक आलू अंदर से ना पक जाए लेकिन बाहर से ज्यादा भूरे रंग का नहीं करना है|
  • जब आलू अंदर से पक जाए तब आलू को एक्चुअली दार चम्मच की मदद से निकाल ले और उसे नैपकिन या टिशु पेपर पर रखकर सारा तेल निकाल ले|
  • सारा तेल निकल जाने के बाद आलूओं को फिर से गर्म तेल की कड़ाही में डालकर अच्छे तरीके से फ्राई करना है, आलू को दो बार तलने से फ्रेंच फ्राइज अच्छे बनेंगे और यह खाने में बिल्कुल वैसा लगेगा जैसा कि आप बाहर किसी होटल या रेस्टोरेंट में खाते हैं|
  • आलू को एक बड़े चम्मच की मदद से चलाते रहें ताकि आलू एक दूसरे से चिपके ना| आलू को हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है|
  • हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाने के बाद एक छलनी धार चम्मच की मदद से आलू को एक टिशू पेपर रखे हुए प्लेट पर निकाल ले| प्लेट पर टिशू पेपर बिछा देने से सारा तेल टिशू पेपर पर चिपक जाता है और फ्रेंच फ्राइज में ज्यादा तेल नहीं बचता है|
  • अब छने हुए आलू पर हल्का सा नमक, दो से तीन चुटकी के लगभग काली मिर्च पाउडर और 2 छोटा चम्मच कसा हुआ चीज (Crushed Cheese) डाले और सबको अच्छे तरीके से मिलाएं|

लीजिए आपका घर में बनाया हुआ फ्रेंच फ्राइज खाने के लिए बिल्कुल तैयार है, आप इसे टोमेटो सॉस के साथ परोस सकते हैं यह टोमेटो सॉस के साथ खाने में बहुत अच्छा लगता है|

फ्रेंच फ्राइज बनाते वक्त कुछ ध्यान रखने वाली बातें/ Important things to remember:

  • फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए हमेशा बड़े साइज के आलू का इस्तेमाल करें|
  • हमने फ्रेंच फ्राइज को दो बार फ्राई करना बताया है अगर आपके पास वक्त कम है तो आप चाहे तो उसे एक बार भी अच्छे तरीके से फ्राई करके निकाल सकते हैं|
  • आलू को धोते वक्त आप ठंडे पानी के पतीले में थोड़ा खाने वाला सोडा भी डाल सकते हैं|
  • फ्रेंच फ्राइज बन जाने के बाद हमने इसमें काली मिर्च पाउडर और कसा हुआ चीज (crushed cheese) का इस्तेमाल किया है, आप अगर चाहे तो आप इसमें अपनी पसंद के कुछ मसाले भी इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि चिल्ली फ्लेक्स Chilli Flakes, ऑरेगैनो Oregano, या और किसी प्रकार का चीज Cheese, यह बिल्कुल आपके मन पर है|
  • इसे टोमाटो सॉस के साथ परोसे तो यह खाने में सब अच्छा लगेगा|

फ्रेंच फ्राइज बनाने की रेसिपी के बारे में अंतिम शब्द –

यह कुछ छोटी मोटी ध्यान में रखने वाली बात तो है जिन्हें ध्यान में रखकर आप बिल्कुल पैसा फ्रेंच फ्राइस बना सकते हैं जैसा आपने किसी होटल या रेस्टोरेंट में खाया होगा| उम्मीद करती हूं आपको यह टेस्टी और सिंपल स्नैक्स की रेसिपी पसंद आई होगी और आप इसे अपने घर में बनाने की जरूर कोशिश करेंगे| इस रेसिपी के बारे में कुछ जानना है या आप इसे किसी और तरीके से बनाते हैं तो आप उन्हें कमेंट सेक्शन में यह लिख कर बता सकते हैं| और अगर आपको ऐसे ही किसी अन्य रेसिपी के बारे में जानना है तो आप वह भी हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर बता सकते हैं, हम आपके पूछे गए रेसिपी को भी जरूर बताने की कोशिश करेंगे|

चलिए मैं भी चलती हूं अपने किचन Kitchen और बनाती हूं यह टेस्टी फ्रेंच फ्राइज French Fries. आप भी इस टेस्टी और तुरंत बंद बन जाने वाले स्नेक्स को जरूर बनाएं और हमें कमेंट सेक्शन में लिख तो जरूर बताएं कि यह कैसी बनी और आपको और आपके परिवार वालों को यह कितना ज्यादा पसंद आया| हम आपके कमैंट्स का इंतजार करेंगे| चलिए अब मिलते हैं ऐसे ही हमारी अगली रेसिपी में| आपको और आपके परिवार वालों को हमारी तरफ से नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं Happy New Year. नए साल में हमारी बताई गई रेसिपी को जरूर बनाएं और नए साल का आनंद उठाएं|

धन्यवाद..|
खुश रहें और स्वस्थ रहें..|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here