Badam Shake Recipe in Hindi- बादाम शेक कैसे बनाते हैं ?

0

Badam shake Recipe In Hindi:आपकी मम्मी आपको रोज भिगोये हुए बादाम खिलते होगी, बोलती होगी मुन्ना, राजा बेटा, मेरी राजकुमारी खा ले.. क्यों हैं न और आप नखरे दिखाते होंगे… नही मम्मी नही खाना, ये वो बोलके आप उनको मना कर देते हो| अब आप ऐसा नही कर पाएंगे क्योकि आपकी मम्मी आपको बादाम नही बादाम शेक देगी| जी हाँ बादाम शेक बहुत टेस्टी होता है| एक बार ऐसा स्वादिष्ट शेक पिए तो बार बार बनाने का बोलके अपनी मम्मी को परेशान कर दोगे| पर आपकी प्यारी मम्मी बना देगी क्योकि इसको बनाने में सिर्फ ५ मिनट लगते हैं| मम्मी लोगो की अगर किटी पार्टी है और गर्मी का मौसम है तो बस ड्रिंक्स में बादाम का शेक बना दे | मेहमान बार बार मांगेंगे और आप मन में सोचेंगे कैसी मंगती है… हा हा

बादाम शेक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ( Badam shake Recipe in Hindi Ingredients )

  • फुल क्रीम दूध – 2 गिलास
  • बादाम – 1/2 कप
  • कस्टर्ड पाउडर – 3 चम्मच
  • स्वादनुसार चीनी
  • इलाइची पाउडर – 1/2 चम्मच

जरुर पढ़े – बनाना शेक रेसिपी इन हिंदी

बादाम शेक बनाने की विधि ( Badam shake Recipe in Hindi)

  • मोटे तले वाला बर्तन ले और दूध उबालने रखे|
  • अब एक कटोरी में २ चम्मच पानी और थोडा सा कस्टर्ड पाउडर डाले और अच्छे से मिला ले|
  • अब कस्टर्ड पाउडर मिले मिश्रण को थोडा थोडा करके दूध में डाले और कम आंच पर पकने दे|
  • अब इसमें स्वादानुसार चीनी डाले और चलाते हुए ५ मिनट तक दूध पका ले |
  • अब गैस बंद करे और इसके ऊपर इलायची पाउडर डाले और मिला ले|
  • जब दूध हल्का ठंडा हो जाए तब इसमें बादाम कर्तन डाले और मिला ले |
  • अब इस दूध को फ्रिज में ठंडा होने रख दे|
  • जब भी सर्वे करे बादाम की कतरन डाले |

आपका प्यारा, टेस्ट से भरा बादाम शेक तैयार है|

तो  मेहरबानो, मेरी साईट के कदरदानो ये Badam shake Recipe Banane Ki Samagri Hindi Me आपके लिए प्रस्तुत हैं| Badam shake Recipe Banane Ki Vidhi Hindi Me हैं इसलिए आप आसानी से बना पाएंगे | गर्मी में cold badam milk shake पीकर ठंडा ठंडा महसूस करेंगे | ये badam milk recipe आपको जरुर पसंद आयेगी|

Badam shake Recipe In Hindi