Sel Phulka – Seyal Phulka Recipe- सेल फुल्का – Sindhi Seyal Phulka

0

Sindhi Seyal Phulka: सिन्धी सयाल फुल्का बची हुए रोटियों से बनाया जाता है| फटाफट बनता है और टेस्ट में भी अव्वल|

Sindhi Seyal Phulka- Sel Phulka – Seyal Phulka – सेल फुल्का बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • बची रोटियां
  • लहसुन/जीरा 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च/हरी मिर्च- 1 चम्मच या स्वादानुसार
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ
  • टमाटर- 1 या 2
  • तेल- 1 या 2 छोटे चम्मच

सेल्फुल्का/Sindhi Seyal Phulka बनाने की विधि

  • लहसुन छीलके छोटे छोटे काट ले|
  • रोटियों के छोटे छोटे टुकड़े कर ले|
  • अब तेल डाले और गरम करे |
  • अब इसमें लहसुन डाले और हल्का लाल कर ले|
  • अब इसमें लाल टमाटर डाले और भूने|
  • अब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च डाले और भूने|
  • अब इसमें पानी डाले करीबन 1 से 2 गिलास और उबलने दे|
  • जब पानी अच्छे से उबल जाए तब इसमें रोटी के टुकड़े डाले और मिला ले|
  • अब कम आंच कर दे|
  • जब थोडा पानी बच जाए तब आंच से उतार ले और ऊपर से हरा धनियाँ डाले और सर्वे करे|
  • आपका सेल्फुल्का तैयार है| ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है|
  • आपको लहसुन पसंद न हो तो इसमें लहसुन की जगह जीरा डाले|

आपको seyal phulka की रेसिपी कैसी लगी l