तिल गुड़ के लड्डू – Til Gud Ladoo Recipe – Tilkut Recipe

0

सर्दी का मौसम जाने वाला है पर अभी भी है| आपने तिल और गुड के लड्डू बनाये या बाज़ार से लेकर खाए…. कोई ना..अब बना ले| तिल और गुड के लड्डू/ til gud laddoo खाने से आपके शरीर में गर्मी तो बनी रहेगी, इसके अलावा ये आपको ताकत भी देगा| ये लड्डू वैसे तो मकर संक्रांति और खास करके खाए जाते हैं पर आप अभी भी खा सकते है| कोई बुरा नही मांगेगा|इस til gud laddoo/ तिल लड्डू को तिलकुट भी कहा जाता है| आपको लड्डू को देखके लगता होगा कि इसको बनाना बहुत मुश्किल है पर ऐसा नही है| ये बड़ी ही आसानी से और बहुत जल्दी बन  जाते है|स्वाद में तो इसका कोई जवाब नही है|

तिल गुड/ Til Gud Ladoo बनाने के लिए आवश्यक सामग्री –

  • 2 कप तिल
  • 1 कप गुड़
  • 2 टेबल स्पून काजू
  • 2 टेबल स्पून बादाम
  • 7 छोटी पिसी हुई इलाइची
  • 2 छोटी चम्मच घी

जरुर पढ़े-

    चिल्ली अप्पम

चिली पनीर

 बूंदी के लड्डू 

  पनीर ब्रेड पकौड़ा

  स्वादिष्ट सूजी के दही वड़े

तिल गुड बनाने की विधि – How to makeTil gud laddoo

  • सबसे पहले तिल को साफ़ करे और फिर भून ले|
  • भूनने के के लिए कढाई को गैस पर रखे और आंच मध्यम करे|
  • अब इसमें साफ़ किये तिल डाले और हल्का ब्राउन होने तक सेके| सेकते वक्त चम्मच से लगातार चलाते रहे ताकि तिल न जले, अगर जले तो कडवे हो जायेंगे|
  • सिके तिल को प्लेट में निकाल ले और ठंडा होने दे|
  • अब आधे तिल दरदरा पीस ले, या तो कूट ले या मिक्सी में पीस ले|
  • अब दरदरे तिल और साबुत तिल मिला ले|
  • काजू और बादाम काट ले|
  • अब गुड को पिघलाना है, इसके लिए इसके टुकड़े कर ले|
  • पैन में घी डाले और गरम करे|
  • अब इसमें गुड डाले और बिलकुल कम आंच पर पिगला ले|
  • जब गुड पिघल जाए तब आंच बंद कर दे|
  • अब गुड थोडा ठंडा हो गया होगा अब इसमें बादाम, काजू और, इलायची पाउडर, तिल डाले और अच्छे से मिला ले|अब इस मिश्रण से लड्डू बनायेंगे|
  • अब इस तैयार मिश्रण को प्लेट में निकाल ले|
  • अब अपने हाथो पर थोडा सा घी लगाये और एक चम्मच मिश्रण उठाये हाथो से लड्डू का आकार दे|मिश्रण गरम होगा इसलिए थोडा ध्यान से करे|मिश्रण को बिलकूल ठंडा होने नही दे सकते क्योकि गुड जम जाएगा और लड्डू नही बनेंगे|
  • लड्डू तैयार बनाके प्लेट में रख दे और ठन्डे होने पर एयर टाइट बर्तन में रख दे|

ये लड्डू आप बहुत दिन तक रख सकते है, जब भी खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन हो तो बस एक तिल लड्डू निकाले और खा ले|

अगर आपके पास बादाम और काजू नही है तो ये लड्डू इनके बिना भी बन सकते है|

अगर आप TIL GUD LADDOO किसी और तरीके से बनाते है तो हमें जरुर बताये… कमेंट के जरिये..

आपके कमेंट का इंतज़ार रहेगा….