मूंगदाल का हलवा – Moong Dal Halwa – Moong Dal Halwa Recipe – Moong Dal Halwa Recipe in Hindi – Recipe of Moong Dal Halwa

0

How many stars for this recipe? इस रेसिपी को आप कितने स्टार्स देना चाहेंगे? [Total: 0 Average: 0]

इस दिवाली मैं बहुत सारी diwali images  शेयर करने वाली हूँ  और मूंग दाल का हलवा भी बनाने वाली हूँ| क्या आप भी… अगर हाँ तो रेसिपी पढ़िए और बना डालिए … और हाँ हो सके तो पोस्ट लिखे और शेयर जरुर करियेगा |

मूंगदाल का हलवा के लिए आवश्यक सामग्री

  • 100  ग्राम  –  मूंग की धुली दाल
  • 150  ग्राम  –  मावा
  • 150  ग्राम  –  चीनी
  • 100  ग्राम  –  घी
  • 4    पीसी   –  इलाइची
  • 1  टेबल स्पून  – किशमिश
  • 20  –  काजू
  • 7  – बादाम
  • 10  – पिस्ते

मूंगदाल का हलवा की विधि – How to make Moong Dal Sheera

  • सबसे पहले आपको दाल को धोकर  2 घंटे भिगोना है| अब पानी निकाले और मिक्सर में दरदरा पीस ले|
  • अब एक पैन ले और करीबन २ चम्मच घी रखकर बाकि सारा पैन में डाल दे|
  • अब पीसी दाल डाले और  मध्यम आंच पर  हल्का ब्राउन होने तक लगातार चलाये और भुने, जब खुशबू आये तो गैस बंद करे दे|  भूनते वक़्त लगातार चलते रहना है ताकि वो जल न जाये|
  • अब कड़ाही ले और घी डाले, जब घी पिघले तब  मावे को अपने हाथो से तोड़कर डाले और मध्यम आंच में भुने|  जब खुशबू आने लगे और मावे का थोडा रंग बदल जाये तो इसे  भुनकर रखी दाल में डाले और अच्छे से मिलाये|
  • अब एक और पैन ले और 1.5 कप पानी और चीनी डाले और जब तक चीनी न घुले तब तक पकने दे और फिर इलाइची पाउडर डाले |  अब बादाम, काजू, पिसते जो लम्बे लम्बे काट कर रखे वो डाल दे |
  • जब चाशनी तैयार हो जाये तो इसे भुने दाल-मावा में डाले और मध्यम आंच में पकाए| लगातार चलाते रहे|
  • जब हलवा तैयार हो जाये तो इसमें किशमिश, काजू और बादाम डाले और अच्छे से मिलाये|

आपका हलवा तैयार है|

ध्यान रखे-

  • हो सके तो नॉन स्टिक पैन का उपयोग करे|
  • चीनी की  मात्र आपके हिसाब से बड़ा या कम कर सकते हैं|
  • आप दूसरे मेवे भी डाल सकते हैं जैसे नारियल, चिरौंज आदि|

एक कटोरी में हलवा डाले और थोडा सा घी डालकर सर्वे करे| थोड़े से बादाम और पिस्तों से आपके लज़ीज़ हलवे को सजाये|

अब खाए और खिलाये|

मुझे  कब खिला रहे हैं?