बेसन का ढोकला – Dhokla Recipe- Khaman Recipe in Hindi – Dhokla – Khaman Dhokla – Dhokla Recipe in Hindi- Recipe of Dhokla

0
  • 200 ग्राम बेसन
  • चटकी भर हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
  • 2 टेबल स्पून नीबू का रस
  • १ पाउच ईनो
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • १/२ छोटा चम्मच राई
  • 2 लम्बी कटी हरी मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 1 छोटा चम्मच नीबू का रस
  • 1 टेबल स्पून कटा हरा धनियां
  • बेसन छाने और एक बर्तन में डाल दे|
  • अब पानी डालकर घोल तैयार कर ले| घोल बनाते वक़्त थोडा थोडा पानी डाले, गुठलियां नहीं पड़ने चाहिए|
  • अब हल्दी डाले और अच्छे से मिला ले|
  • घोल 20 मिनिट ढककर रख दे, इससे घोल थोडा फूल जायेगा|
  • इस घोल में अब हरी मिर्च पेस्ट, नीबू का रस, अदरक पेस्ट, नमक डाले और अच्छे से मिलाये| अब इसमें इनो डाले और अच्छे से फीटे|
  • अब भाप वाले बर्तन में 2 गिलास पानी (छोटे) पानी डाले और गर्म होने रख दे |
  • अब एक थाली ले और उसपर तेल लगा दे और चिकना कर ले|
  • अब एक स्टैन्ड बर्तन में रखे जिसपर बेसन के घोल वाली थाली रखें |
  • जब घोल में एअर बबल दिखे तुरन्त मिश्रण चिकनी कर रखे थाली में डाले और बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रख दे|
  • अब ढककर 20 मिनिट तक माध्यम आंच पर पकाए|
  • ढक्कन खोले और चाकू गड़ाकर देखे अगर चाकू साफ बाहर आ जाये तो मतलब ढोकला पक गया है और अगर थोडा बेसन लगा दिखे और थोड़े देर और ढककर रख दे|
  • जब ढोकला बन जाये तो थाली बाहर निकले और चाकू से किनारों से निकल ले और उसके ऊपर दूसरी

थाली रख कर पलट दे| इससे ढोकला दूसरी थाली पर निकल आयेगा| अब चाकू से छोटे छोटे टुकड़े काट ले|

तड़का लगायें:

  • अब एक छोटा पैन ले और तेल डाले और गर्म करे| अब राई डाले, जब तड़कने लेगे तो कटी हरीमिर्च डाले और  तले| अब १/२ कप पानी,  चीनी और नमक डाले| जब उबाल आये तो आंच बंद कर दे और नीबू का रस मिला दे|
  • अब इसे ढोकले के ऊपर फैलाते हुए डाले|
  • अब कद्दूकस नारियल और हरे धनिये से सजाये |

जबरदस्त टेस्टी और ढोकला खाए और खिलाये|  

ध्यान रखे-

  •  घोल ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो|
  • ईनो डालकर ज्यादा न  चलाये, इससे एअर बबल निकल जायेगा और  ढोकला पूरी तरह से नही फूलेगा |
  • इनो साल्ट डालकर ज्यादा देर तक मिश्रण न रखे, तुरंत थाली में डाल कर भाप में पका दे|  
  • आंच कम न रखे ढोकला फूलेगा नही|

ये लगभग सबका फेवरेट स्नैक्स है जो हर दिन बड़े चाव से खा सकता है |