चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी – Chocolate Ice Cream Recipe In Hindi

0

चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी /Chocolate Ice Cream Recipe In Hindi:

आप बच्चो के सामने सिर्फ चॉकलेट का नाम लीजिये बस फिर देखिये उनके चेहरे की मुस्कराहट और अगर चॉकलेट आइसक्रीम हो तो ये मुस्कान और बड़ी हो जाती है| आपके प्यारे बच्चो के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मैं आज चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी लेके आई हूँ| ये चॉकलेट आइसक्रीम खास आपके लिए है| ये चॉकलेट आइसक्रीम मिल्कमेड से बनी है| आप इसे Milk ice cream recipe in Hindi भी कह सकते हैं| Chocolate ice cream recipe in Hindi पढने के बाद आपको पता चलेगा की चॉकलेट आइसक्रीम बनाना कितना आसान है| Chocolate ice cream recipe में इस्तेमाल होने वाली सामग्री आपके घर में आसानी से मिल जायेगी| जैसे  कोको पाउडर, दूध, मलाई आदि | आपने मेरे साईट देखे होगी आपने इससे पहले भी कई आइसक्रीम रेसिपीज पढ़ी होगी जैसे वनिला आइसक्रीम,केसर पिस्ता कुल्फी, मैंगो आइसक्रीम, चीकू कुल्फी, चॉकलेट चिप आइसक्रीम, आदि| वो सभी रेसिपीज काफी आसान है और चॉकलेट आइसक्रीम भी बनाना आसान है| मुझे पूरी उम्मीद है कि आपके हाथो की बनी चॉकलेट आइसक्रीम खाने के बाद हर कोई इसका दीवाना हो जायेगा|

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री/ Homemade Chocolate Ice Cream Ingredients

  • फुल क्रीम दूध – 2 1/2 कप
  • कस्टर्ड पाउडर – 1 टी स्पून
  • कोको पाउडर – 2 टी स्पून
  • चीनी – 1 कप
  • वनीला एसेंस – 1/2 टी स्पून
  • क्रीम – 1 1/2 कप
  • ड्राई फ्रूट्स

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की विधि/ How To Make Chocolate Ice Cream

  • सबसे पहले एक बाउल ले और आधा कप दूध,कोको पाउडर, चीनी और कस्टर्ड पाउडर डाले और अच्छे से मिला ले|
  • अब जितना भी दूध बचा है उसे उबाले|
  • जब दूध उबल जाए तब इसमें बाउल में मिक्स किया कस्टर्ड मिक्सचर मिला दे|
  • जब उबाल आ जाए थोड़े देर के लिए आंच कम करे और थोडा और पका ले|
  • अब मिश्रण को ठंडा होने दे |
  • जब मिश्रण ठंडा हो जाये तब इसमें वनिला एसेंस मिक्स और क्रीम डाले और आचे से मिला ले|
  • अब इसमें मनचाहे ड्राई फ्रूट्स डाले और चोको चिप्स डाले या चेरी डाले|
  • अब आइसक्रीम कंटेनर में ये मिश्रण डाले और फ्रीजर में जमने रख दे |
  • अब तीन चार घंटे में कंटेनर बाहर निकाले और मिक्सर में एक दो बार चलाये और फिर से कंटेनर में भरके फ्रीजर में जमने के लिए रख दे|
  • ऐसा दो बार करे और फिर आपकी चॉकलेट आइसक्रीम को जमने के लिए रख दे|
  • जब आप आइसक्रीम सर्वे करे तब उसके ऊपर चॉकलेट को किस/grat) के डाले और मजा आ जायेगा| आप ऊपर से चोको चिप्स भी डाल सकते हैं|
  • जल्द ही आपको मिलेगी आपकी टेस्टी चॉकलेट आइसक्रीम.
  • 3-4 घंटे में आपके और आपके बच्चो के पास चॉकलेट आइसक्रीम होगी|

तो भाइयो और बहनों आपको अपने सवाल how to make chocolate ice cream with cocoa powder और How do you make a chocolate ice cream? का जवाब मिल गया होगा| अगर आपको मिल्कमेड बनाना नही आता तो बाज़ार से लाके chocolate ice cream with milkmaid आसानी से बना सकती हैं| सबसे अची बात ये है कि ये बिना अन्डो के बनती है, जी हाँ chocolate ice cream recipe without eggs | उम्मीद है आपको ये आसान. simple chocolate ice cream recipe पसंद आई होगी|

चलिए मिलते हैं जल्द ही एक और खास आइसक्रीम रेसिपी के साथ तब तक पढ़ते रहिये Chocolate Ice Cream Recipe In Hindi|  अगर आपकी कोई खास फरमाइश है तो बता दे, उसकी रेसिपी मैं जरुर लेके आऊंगी |