गोभी भरवां परांठा – How to make Gobi paratha – Gobi Paratha – Gobi Masala Paratha

0

गोभी का पराठा बनाने की विधि हिंदी में/ Gobhi Pratha recipe in Hindi:

हममें से ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में पराठा खाना पसंद करते हैं, आपने घर में बनाया हुआ आलू का पराठा प्याज का पराठा मेथी का पराठा तो खाया होगा, पर क्या आपने घर में बने गोभी के पराठे खाए हैं, ऐसे तो आपने बाहर होटलों में या फिर ढाबों में गोभी का पराठा देखा और खाया होगा पर हम आपके लिए लेकर आए हैं गोभी का पराठा घर में बनाने की विधि ताकि आप इसे घर में आसानी से बना सके और खुद और अपने परिवार वालों को भी बनाकर खिला सके|

गोभी का पराठा कई लोगों के मन पसंदीदा पराठा में से एक है, मैं भी उनमें से ही हूं| मैं एक बार अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पंजाब गई थी वह मैंने एक ढाबा में गोभी का पराठा खाया था तब से ही यह पराठा मेरा फेवरेट बन गया है, तब से ही मेरा मन गोभी के पराठे बना करके खाने का मन करता है|तो मैंने सोचा कि क्यों ना इसे घर में बनाया जाए, यह पराठा ऐसे ही बनता है जैसे कि और भी सारे पराठे बनते और इसे बनाना भी काफी इजी और सरल है ,और आप बार-बार यह सब खाने के लिए बाहर होटलों और ढाबों पर तो नहीं जा सकते हैं क्योंकि आपको तो पता है ज्यादा बाहर खाने से भी हमारा स्वास्थ्य खराब हो सकता है, बाहर में वह लोग क्या तेल मसालों का उपयोग करते हैं यह हमें पता तो नहीं होता है जिसकी वजह से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और हम बीमार पड़ सकते हैं,और यह होटलों और ढाबों में काफी महंगा भी बिकता है, तो क्यों ना इसे हम घर पर ही बनाएं और खाएं इससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा और हमें हमारा मन पसंदीदा पराठा भी खाने को मिलेगा| गोभी का पराठा बच्चों को भी बहुत पसंद आता है, आप उन्हें सुबह के नाश्ते या फिर उनके लंच बॉक्स में भी पराठा खाने को दे सकते हैं| वैसे तो गोभी का पराठा लोगों को ताजे दही के साथ खाना ज्यादा अच्छा लगता है, दही के साथ खाने से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है पर अगर आपके पास दही ना हो तो आप इसे घर में बनाया हुआ आम का अचार या फिर सॉस के साथ भी खा सकते हैं|

तो आइए सीखते हैं गोभी का पराठा बनाने की यह इजी और सरल विधि ताकि आप इसे घर में ही बना करके खुद और अपने परिवार वालों को और अपने दोस्तों को भी खिला सकते हैं और सबका दिल जीत सकते हैं |

गोभी के पराठे में डालने वाली सामग्री/ Ingredients for Gobhi Pratha:

  • 2 कप गेहूं का आटा (अच्छी तरीके से चाला हुआ)
  • 300 ग्राम फूल गोभी (अच्छे तरीके से धुला हुआ और कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 बड़ा प्याज (अच्छे तरीके से धुला हुआ और बारीक बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया (अच्छे तरीके से धुला हुआ और बारीक बारीक कटा हुआ )
  • 1 हरी मिर्च (अच्छे तरीके से भूली हुई और बारीक बारीक कटी हुई)
  • 1 इंच टुकडा़ अदरक ( अच्छे तरीके से धुला हुआ और छीला हुआ )
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 छोटा चम्मच से थोड़ा सा कम जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच से थोडा कम लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच से थोड़ा सा कम काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच से थोड़ा सा कम गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक

 गोभी का पराठा बनाने की विधि हिंदी में/ Gobhi Pratha recipe in Hindi:

  • आटा को पहले अच्छे तरीके से चाल ले|
  • फिर एक थाली में या फिर एक बाउल में आटा डाले और फिर उसमें चुटकी भर नमक डालें| और फिर इसमें आधा छोटा चम्मच मोयन डालें|
  • अब इसमें एक बड़ा चम्मच सादा तेल या घी डालें और हल्के हाथों से मिलाएं या मिक्स करें|
  • अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें और आटे को हल्के हाथों से अच्छे तरीके से गूथ लें, ध्यान रखें कि पानी ज्यादा मात्रा में ना डालें, पानी ज्यादा डालने से आटा हो जाएगा और पराठे सही नहीं बन पाएंगे|
  • अब 20 मिनट के लिए आटे को एक प्लेट या थाली से अच्छे तरीके से ढक के रख दे|
  • अब फूल गोभी के सारे पत्ते निकाल कर उसे अच्छे तरीके से धोले, और फिर फूल गोभी को चाकू की मदद से अच्छे तरीके से बड़े-बड़े टुकड़े काट ले|
  • अब एक पतीले में थोड़ा सा पानी डालें और उसे गैस पर चढ़ा दें, फिर उसमें कटे हुए फूल गोभी को मध्यम आंच पर डेढ़ से 2 मिनट के लिए उबलने दें (ऐसा करने से फूलगोभी में पाए जाने वाले सारे कीटाणु या फिर कीड़े मर जाएंगे, ध्यान रखें फूलगोभी ज्यादा देर तक ना उबालें)
  • डेढ़ से 2 मिनट तक उबलने के बाद गोभी को पानी से निकाल ले और थोड़ा ठंडा हो जाने पर उसे अच्छे तरीके से कद्दूकस कर लें, गोभी कद्दूकस करने के साथ-साथ अदरक को भी गोभी साथ ही कद्दूकस कर ले और दोनों को अच्छे तरीके से मिला ले|
  • अब एक कड़ाही ले और उसमें एक बड़ा चम्मच या 2 छोटा चम्मच सादा तेल या फिर घी डाल ले और इसे गर्म करें|
  • तेल गर्म हो जाने पर तेल में जीरा डाल कर थोड़ा भूने|
  • जीरा को भुन लेने के बाद उसमें बारीक कटा हुआ प्याज और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूने|
  • अब इसमें हींग हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर और आमचूर पाउडर डालकर मिलाएं और इसे थोड़ा सा भुने|
  • अब इसमें कद्दूकस किए हुए फूल गोभी और अदरक को भी डालें और अच्छे तरीके से हल्के हाथों से मिलाएं|
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और फिर इसे हर के हाथों से चलाएं|
  • अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालें और सब को मिलाएं, हरा धनिया डालने के बाद इसमें चुटकी भर गरम मसाला डालें और फिर से अच्छे तरीके से मिलाएं|
  • अब इस मिश्रण को दो-तीन मिनट अच्छे तरीके से ढककर पकने दें, अच्छे तरीके से पकने के बाद कड़ाही को आंच से अच्छे तरीके से ध्यान से उतार ले और ठंडा कर ले|
  • अब थाली में थोड़ा सा तेल डाले और उसमें आटा डालकर उसे मसले और उसे चिकना कर लें|
  • अब हाथ और उंगलियों की मदद से आटे का लोई बनाएं और सूखे आटे की मदद से इसे अच्छे तरीके से गोल गोल बेल ले|
  • पूरी इतना बड़ा तक बेलने के बाद इसमें एक चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा गोभी का मिश्रण डालकर पूरी के बीच में डालें और पूरे को चारों तक उठाकर ऊपर में उसका मुंह बंद कर दे|
  • अब हथेली और उंगलियों की मदद से आटे के लोई को थोड़ा बड़ा कर ले|
  • अब सूखा आटे की मदद से लोहे को हल्के हाथों से धीरे-धीरे गोल पराठे की तरह अच्छे तरीके से बेले, अगर सूखे आटे लगाने की जरूरत लगे तो और लगा ले|
  • अब चूल्हे पर तवा गरम करने के लिए चढ़ा दे, तवा गर्म होने पर इस पर तेल या फिर घी डालकर इसे थोड़ा सा गर्म करें,आंच मध्यम कर दे|
  • ध्यान रखें कि तेल को तवे के चारों तरफ चम्मच की मदद से फैला दें, तेल को तवे के चारों तरफ नहीं फैलाने पर तेल बस बीच में ही रह जाएगा और परांठा पर तेल अच्छे से नहीं लग पाएगा|
  • तेल गर्म हो जाने के बाद पराठे को तवे पर एक-एक करके डालें और हल्का हल्का दबाते हुए इसे सेके|
  • पराठा जब एक तरफ से सीक जाए तो उसे दूसरी तरफ पलट दें और हल्के हाथों से दबाकर सेके|
  • जब पराठे पर सुनहरी चित्ती दिखे तो पराठे के पहले भाग पर तेल डाले और फ़ैला ले|
  • अब पराठा पलटिये और दूसरी तरफ भी थोडा सा तेल डाले और फैला ले|
  • जब पराठा दोनों तरफ से सीक जाए लिए जाएं तो एक-एक कर के सारे पराठे डाल दे तवे पर ध्यान से और सेक ले और ध्यान से प्लेट में उतार कर परोसे|

आपका घर में बनाया हुआ गोभी का पराठा बनके तैयार है, अब आप इसे अपने परिवार अपने दोस्तों के साथ बैठ कर खा सकते हैं और इसका लुफ्त उठा सकते हैं|

गोभी का पराठा बनाते वक्त कुछ ध्यान देने वाली बातें/ Important things to know when you are making Gobhi Pratha:

  • गोभी का पराठा बनाते वक्त हमेशा ध्यान दें कि गोभी को अच्छे से धोएं और उसे गर्म पानी में अच्छे से उबाले क्योंकि बाजार के गोभी में बहुत तरह-तरह के कीटाणु पाए जाते हैं, गर्म पानी से गोभी को धोने से सारे कीटाणु निकल जाते हैं|

हींग जितनी मात्रा में लिखा है उतनी ही मात्रा में दे ज्यादा देने से आपके पराठे का मिश्रण कड़वा हो सकता है|

  • आप नमक स्वाद अनुसार ही डालें|
  • जो भी मसाला हमने इसमें इस्तेमाल किया है या लिखा है उसे आप अपने हिसाब से घटाया बढ़ा सकते हैं|
  • आप अगर सादा तेल या डालडा नहीं खाते हैं तो आप बटर या मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • गोभी के पराठे को आप अगर ताजी दही के साथ खाएंगे तो इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा तो आप कोशिश करें कि इसे आप दही के साथ खाएं|
  • अगर आपके पास दही उपलब्ध नहीं है तो आप इसे घर में बनाए हुए आम के अचार या कोई भी अचार या फिर सॉस/sauce या फिर कोई हरी चटनी के साथ खा सकते हैं|

इन सभी बातों का ख्याल रखते हुए अगर आप या पराठा बनाते हैं या खाते हैं तो इसका स्वाद की तो बात ही अलग है|

इस पराठे को बनाने की विधि जान  लेने के बाद आपको गोभी का पराठा बाहर होटलों या ढाबों में खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी अब आप इसे घर में ही खुद से बड़ी आसानी से बना सकते हैं, और इसे अपने परिवार वालों और अपने दोस्तों के साथ बैठकर इसे खा सकते हैं और इसके स्वाद का आनंद उठा सकते हैं|

अब जब आपको गोभी का पराठा बनाना आ गया है तो आप इसे बनाएं खिलाएं और सबका दिल जीत ले, इसे बनाने के बाद मुझे भी बताएं कि यह कैसी बनी और आपको आपके परिवार वालों और आपके दोस्तों को यह पसंद आया या फिर नहीं|

उम्मीद है कि आपको और बाकी सब को यह रेसिपी पसंद आएगी|

खुश रहें और स्वस्थ रहें|