मीठी कोकी -सिन्धी कोकी – Sindhi Koki Recipe- Mitho Lolo – Thadri

0

How many stars for this recipe? इस रेसिपी को आप कितने स्टार्स देना चाहेंगे? [Total: 0 Average: 0]

सातम में बनाई जाने वाले कोकी बड़ी ही टेस्टी और लज़ीज़ होती है| ये कोकी आप चार पांच दिन तक आराम से खा सकते हैं| ये इतनी जल्दी खराब नही होता | आप एक बार बनके तो देखिये मजा आ जायेगा|

कोकी के लिए जरूरी सामग्री

  • एक कूप दूध
  • एक कप घी
  • एक कप चीनी
  • 2-3 कप मैदा
  • तेल
  • नारियल का बूरा

कोकी बनानी की विधि

  • सबसे पहले एक दूध,चीनी और चीनी को उबाल ले जब तक की चीनी न घुल जाये|
  • अब इस घोल से मैदा गूँथ ले|
  • घोल थोडा थोडा डाले और आटा सक्त गुंथे|
  • फिर पैन या कढाई में डीप फ्राई जितना तेल डाले और कम आंच पर तले|अगर आपको तला खाना पसंद नही तो तवे पर कम आंच पर सेक ले|
  • जब दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाये तब निकाल ले|
  • आप चाहे तो इन कोकियों को सिल्वर स्किन, गुलाब के फुल की पत्तियों या नारियल के बूरे से भी सजा सकते हैं| नारियल के बूरे से और भी टेस्टी हो जाती हैं|

इस नाप से 6 कोकी बनेगी| अगर ज्यादा बनानी है तो बस नाप की मात्र उसी हिसाब से बड़ा दे|

इसे आप अचार या पकोड़े के साथ खाए मजा आ जायेगा|

कई लोग मैदा इस्तेमाल करना पसंद नही करते इसलिए ये कोकी आटे से भी बन  सकती है| इसका क्या आप है और कैसे बनानी है उसकी विधि मैं आपको कल बताऊंगी. सातम से पहले सब चीजो की रेसिपीज जैसे खट्टो भत, पपड़ी, बेसन की कोकी, पकान/सतपुड़ा, शकरपारे आदि आपके पास होंगी|