मावा गुझिया कैसे बनाते हैं?- Gujiya Recipe – Mawa Ghujiya Recipe

0

होलिया में उड़े रे गुलाल आईयो रे मंगेतर से ..

होली खेले रघुवीरा  अवध में होली खेले रघुवीरा…

होली के दिन दिल मिल जाते है रंगों में रंग मिल जाते है….

रंग बरसे भीगे चुनारवारी रंग बरसे होली है..

होली आई रे देखो होली आई रे ….

Gujiya Recipe: होली पर जोंनी एल एल बी में भी एक होली का गाना है.. याद नही आ रहा.. आपको याद है? कितने मस्त और अच्छे गाने है होली पर, इसे तरह होली के कई मस्त मस्त व्यंजन भी होते है, जैसे

सूजी मावा की गुजिया

मालपुआ

पपड़ी

आलू चाट

ठंडाई

दही भल्ले

 पनीर ब्रेड पकोड़ा

मावा गुजिया

मूंगदाल हलवा

गुलाब जामुन

मक्के के वेज पकौड़े

सूजी के दही वड़े

कचोरी 

स्वीट कॉर्न वडा

पालक वडा

कुरकुरी मैथी पापडी निमकी

प्याज के पकोड़े

वेज कटलेट 

पोहा कटलेट 

समोसा 

मूंगफली और पोहे के पकोड़े

मैंने  ऊपर लिखी सब रेसिपीज  तो पोस्ट कर दी है, बस गुजिया, Gujiya Recipe की रेसिपी बची है| गुजिया मावा की भी बनती है और सूजी और काजू बादाम की भी|

आज मैं मावा गुजिया, Gujiya Recipe बनाना सिखा रही हूँ| तो रेसिपी इस प्रकार है…

मावा गुजिया बनाने के लिए आवश्यक स‌ामग्री –

  • 2 कप मैदा
  • घी
  • 100 ग्राम मावा
  • 1 टेबल स्पून काजू
  • 1 टेबल स्पून किशमिश
  • 1 टेबल स्पून चिरौंजी
  • 4 इलायची
  • 2 टेबल स्पून स‌ूखा नारियल का गोला (कद्दूकस)
  • 1/2 कप पीसी चीनी

मावा गुजिया बनाने की विधि – How to make Gujiya

  • सबसे पहला काम है आता तैयार करना| मैदे से सख्त आटा गूँथ ले| इसके लिए मैदे में घी मोयन के लिए डाले लगभग ¼ कप और अच्छे से मिला ले|अब जरा जरा से पानी डालकर सख्त आटा गूंथ ले|
  • अब आटे पर थोडा घी लगाये और अच्छे से मसले| अब आटा ढक दे करीबन २०- मिनट के लिए|

अब हम भरावन तैयार करेंगे|

  • सबसे पहले कढाई में मावा डाले और मध्यम आंच पर भूने| मावा हल्का ब्राउन होने तक भूनना है|
  • अब मावे को एक प्लेट में निकल ले और ठंडा होने दे|
  • अब मावे में कद्दूकस नारियल, पीसी चीनी, काजू और चिरोंजी डाले और मिक्स कर ले|

आपका भरावन तैयार है|

  • अब आटे को फिर से मसले और छोटी छोटी लोइयां बना ले|
  • अब इन लोइयो से छोटी छोटी पतली पूरी बना ले|
  • अब गुजिया का सांचा ले और पूरी उस पर रखे|
  • अब चम्मच की मदद से १ चम्मच भरावन डाले और पूरी के चारो तरफ जरा जरा सा पानी लगाये और सांचा बंद करे और हल्का सा दबाए|
  • सांचे के बाहर जो पूरी बचे वो हटा दे, इससे हम एक और गुजिया बना लेंगे|
  • अब सांचा खोले और गुजिया निकाल ले और किसी साफ़ प्लेट में निकाल ले और साफ़ कपडे से ढक दे|
  • इसी तरह सब गुजिया बना ले|
  • अब पैन या कढ़ाही में तेल या घी गर्म करने रखे|
  • जब तेल गर्म हो जाये तब आंच मध्यम करे और एक या दो गुजिया एक साथ तले, एक साथ ज्यादा न तले|
  • कलछी की मदद से दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक तल ले|
  • तली गुजिया टिश्यू बीचे प्लेट में निकाल ले|
  • जब ठंडी हो जाए तो एयर टाइट डब्बे में स्टोर कर ले|

ऊपर से पिस्ता, बादाम, काजू की कतरन डाले|

बेहद स्वादिष्ट और लजीज मावा की गुजिया, Gujiya Recipe आपके और आपके होली में आने वाले मेहमानों के लिए बिलकुल तैयार हैं|

I hope you liked mawa gujiya recipe in hindi.