वेजिटेविल खिचड़ी – Vegetable Khichdi Recipe – Vegetable Khichdi Recipe in Hindi- Vegetable Masala Khichdi

0

How many stars for this recipe? इस रेसिपी को आप कितने स्टार्स देना चाहेंगे? [Total: 0 Average: 0]

वेजिटेविल खिचड़ी के लिएआवश्यक सामग्री –

  • एक कटोरी चावल
  • आधा कटोरी मूंग की दाल
  • 2  आलू
  • 1  शिमला मिर्च (कटी हई)
  • आधा कटोरी मटर
  • 2  हरी मिर्च ( बारीक कटा)
  • 1  इंच अदरक ( कद्दूकस)
  • 1  बड़े चम्मच देशी घी
  • एक चुटकी हींग
  • आधा चम्मच जीरा
  • 4  कुटी काली मिर्च
  • 4  कुटी लोंग
  • थोड़ी सी हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • कटा हरा धनियां

वेजिटेविल खिचड़ी की विधि – Vegetable Khichdi Recipe

  • दाल और चावल साफ करें और करीबन 1 घंटा भिगो दें|
  • सब  सब्जियां धोये और काट ले|
  • कुकर ले, घी डाले और  गर्म करें| अब जीरा और हींग डाले|
  • जब जीरा ब्राउन हो जाये तो मिर्च,  हल्दी पाउडर, काली लोंग, अदरक, हरी मिर्च डाले और भुने| अब इसमें सब सब्जियां डाले और २ मिनिट चलाते हुए  भुने |
  • आपने जिस भी कटोरी से चावल और दाल नापा उससे 5 गुना ज्यादा पानी डाले, अगर १ कटोरी चावल है तो 5 कटोरी पानी डाले| अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले |

आप इसमें अपने पसंद की और भी सब्जियां डाल सकते हैं|

  • कुकर बंद करे और एक सीटी लगाये और आंच बंद कर दे|
  • अब सीटी किसी चम्मच से ऊपर करके आधा प्रेशर निकल दे और बाकि अपने आप निकलने दे|
  • जब भाप पूरी निकल जाये तो कुकर खोले और खिचड़ी तैयार है|

एक प्याले में निकले, ऊपर मक्खन या घी और हरे धनिये से सजाये|

खिचड़ी खाए और खिलाये|

वैसे मुझे कब बुला रही है लंच पर|