मसाला दोसा – Dosa -Masala Dosa Recipe – Masala Dosa Recipe in Hindi – Masala Dosa Banane Ka Tarika

0

Masala dosa banane ka tarika: मसाला डोसा स्वादिष्ट सांभर बहुत ही लोकप्रिय साउथ इंडियन डिश है जो हर किसी को बेहद  पसंद है, सही कहा ना मैंने? जी मैं आपके मन की बात जानती हूँ| आप अभी से सोचने लग गये कि mysore masala dosa recipe पढने के बाद masala dosa making करना शुरू कर देते हैं| जी आप जब भी आपका मन करे mysore masala dosa recipe  पढके बनाना शुर कर दे|

मसाला डोसा के लिए आवश्यक सामग्री –

दोसा का  मिश्रण

  • 3 कप चावल
  • 1 कप उरद दाल
  • १ छोटा चम्मच मैथी दाना
  • 3/4 छोटा चम्म्च बेकिंग सोडा
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल

डोसा मसाला

  • 400 ग्राम आलू
  • १०० ग्राम मटर
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटी चम्मच धनियां पाउडर
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 1/2 इंच अदरक का कद्दूकस
  • स्वादानुसार नमक
  • १/४ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • १/४ छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • 2 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनियां

मसाला दोसा की विधि/Masala Dosa Banane Ka Tarika / How to Make Masala Dosa In Hindi

  • मैथी और उरद दाल को धोये और रात में भिगो दे|
  • चावल को भी धो ले और रात को भिगो दे|
  • अब भिगोकर रखी दाल और मेथी को थोडा सा पानी डालकर महीन पीस ले और एक बर्तन में निकाल ले|
  • इसे तरह चावल को थोडा सा पानी डालकर थोडा सा मोटा पीस ले|
  • अब पिसी दाल और चावल को मिला ले और गाढ़ा घोल बना ले | चेक करने के लिए एक बार चम्मच से घोल को वापिस उसी बर्तन में गिराए अगर एक धार नही गिर  रहा तो मतलब घोल बिलकुल सही है
  • मिश्रण में नमक और सोडा डाले और  गरम जगह पर ढक्कन लगा कर 12 घंटे के लिए रख दे| घोल फूल कर दोगुना हो जाएगा|

मसाला

  • आलू उबाले, छीले और बारीक तोड़ या काट ले|
  • एक कढ़ाई ले,  तेल डाले और गर्म करे|
  • तेल में राई डाले और फिर हल्दी, अदरक धनियां पाउडर, हरी मिर्च  डाले और करीबन 1 मिनिट तक भुने
  • अब मटर और थोडा सा पानी डालकर करीबन 2 टेबल स्पून डाले और मिलाये|
  • जब मटर नरम हो जाये तो इसमें आलू, अमचूर लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले और करीबन  2 मिनिट भुन ले |
  • अब हरा धनियां डाले और अच्छे से मिला ले |
  • आपके दोसे का मसाला बनकर तैयार है|

दोसा बनाने की विधि

  • मिश्रण को अच्छे से घुमाये, देखे अगर ज्यादा गाड़ा लगे तो थोडा सा पानी डाल ले, याद रहे पकोड़े के घोल से बस थोडा सा ही पतला हो ज्यादा नही|
  • अब एक लोहे का भारी या नान स्टिक तवा गर्म करे, जैसे ही ज्यादा गर्म हो जाये आंच थोड़े कम कर दे|
  • अब एक मोटा गीला कपडा ले और तवे को पोछे
  • जब आप पहला बनाये तो थोडा सा तेल डाले| सिर्फ चिकना करे ज्यादा तेल न डाले |
  • एक एक बड़ा चम्मच घोल तवे के बिलकुल बीच में डाले और गोल घुमाते जाये और तवे पर पतला फैलाये| अब थोडा तेल दोसे के चारों तरफ डाले |
  • मीडियम आंच पर सेके, जब डोसे की सतह सिकी लगे और नीचे से ब्राउन हो गया हो तो अब 2 चम्मच तैयार मसाला डाले|
  • अब दोसे को दोनों किनारों को कलछी से उठाये और मोडे और निकल कर प्लेट में रखे|
  • अगला डोसा डालने से पहले  तवे को फिर से गीले मोटे कपड़े से पोछे |

 तवा अधिक गरम न हो

आपका डोसा तैयार है इसे नारियल और मूंगफली की चटनी और सांबर के साथ खाए और खिलाये|

 अगर सादा दोसा बनाना है तो बस मसाला न डाले और दोनों तरफ से सेके|  अगर पेपर दोसा बनाना है तो बस घोल थोडा और पतला होना चाहिए और तवे पर भी बिलकुल पतला फैलाना है| अगर आपको ये मसाला पसंद नही है तो पनीर में हरा धनिया मिला करे बीच में भर सकते है|  

ध्यान रखे-

  • डोसा घोल से पहले मोटे गीले कपड़े से जरुर पोछे|
  • जब भी गोल फैलाये तव ज्यादा गर्म नही होना चाहिए|
  • जब आप घोल तवे पर फैला ले आंच बड़ा दीजिये|
  • डोसा तब ही पलटिये जब एक तरफ से ब्राउन हो गया हो|

ये जानकर बड़ी ख़ुशी हुई की Masala Dosa Banane Ka Tarika जानने के बाद आप ये बनाने वाले है| masala dosa banane ki vidhi आपको समझ आई होगी तो बस देर किस बात की बना डालिए | 

सर्च रिलेटेड टर्म्स –

hindi recipe of dosa,masala dosa,masala dosa,masala dosa recipe,masala dosa recipe in hindi,dosa masala,south indian masala dosa recipe,masala dosa batter,recipe for masala dosa,dosa masala recipe,masala for dosa,