पूरन पोली – Maharashtrian Pooran Poli – Sweet Puran Poli – Puran Poli Recipe

0

Puran poli: puran poli पूरन पोली एक महाराष्ट्रियन डिश है| puran poli recipe पढके आप भी इस डिश को जरुर मन करेंगा| जानती हूँ आप शायद  puran poli recipe in marathi ढूढ रहे होंगे पर वो मेरे पास नही है | मेरे पास तो puran poli recipe in hindi है| खैर कोइ बात नही आपको इस पोस्ट में how to make puran poli का जवाब है| how to make puran poli in hindi का जवाब है ये पोस्ट जो मैंने puran poli in hindi में लिखा है|

पूरन पोली/ Puran Poli के लिए आवश्यक सामग्री –

  • 2 कप मैदा
  • 1/2 कप चने की दाल
  • 1 चुटकी नमक
  • 4 टेबल स्पून घी
  • 1/3 कप चीनी
  • 1/3 कप गुड़
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

पूरन पोली/ Puran Poli बनाने की विधि –

  • चने की दाल को भिगो दे करीबन २ घंटे के लिए|
  • २ घंटे बाद पानी निकाल दे|
  • एक बाउल में मैदा ले और उसमे घी डाले करीबन २ टेबल स्पून और जरूरत अनुसार नमक डाले और मिला ले|
  • अब आटा गुनगुने पानी  से गूँथ ले|
  • आटे को ढककर २० मिनट के लिए रख दे|
  • कुकर में १/२ कप पानी और चने की दाल डाले और एक सिटी आने तक उबाले|
  • फिर आंच कम करे और २ मिनट और पकने दे|
  • आंच से उतार ले और भाप अपने आप निकलने दे|
  • जब भाप निकल जाए तब चने की दाल छलनी में डाल दे ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए|
  • अब चने की दाल को ठंडा करे और फिर बारीक़ पीस ले|
  • गैस चालू करे और पैन में दाल का पेस्ट डाले, फिर उसमे गुड तोडकर डाले, फिर चीनी डाले|
  • अब गुड और चीनी के घुलने तक चलाते हुए पका ले|
  • अब इसमें इलायची पाउडर डाले और मिला ले|
  • .इस मिश्रण को प्लेट में निकाल ले और ठंडा कर ले|
  • अब गुंथे आटे में थोडा सा तेल लगाये और आटा चिकना कर ले|
  • अब लोईयां बना ले और जितने लोइयां बने उस हिसाब से भरावन का चने की दाल वाले मिश्रण के भी भाग कर ले|
  • गैस पर तवा रखे और गरम करे|
  • एक लोई ले और घी लगाये और छोटी सी पूरी बेल ले|
  • अब इसमें चने के दाल के मिश्रण का एक भाग डाले और चारो तरफ से उठाकर लोई को बंद कर ले|
  • अब उँगलियों की मदद से लोई को दबाकर चपटा करे और मिश्रण को पूरी में अच्छे से फ़ैला ले|
  • अब चकले पर घी लगाये और चकले को घुमाते हुए बिलकुल पतली पूरी बेल ले| अगर सिर्फ घी लगाकर पूरी नही बिल रही हो तो आटा लगाकर भी बेल सकते है|
  • आंच को मध्यम करे और तवे पर घी लगाये और फिर पूरी तवे पर डाले|
  • जब एक तरफ हल्की सी चित्ती दिखे तो पूरी को पलट दे|
  • जब तक ये पुरी सीखे एक और पूरी स्टफइंग भरके तैयार कर ले|
  • जब दूसरी तरफ भी चित्ती दिखे तो पूरी के दोनों तरफ घी लगाये थोडा और सेके|
  • जब दोनों तरफ गोल्डन चित्ती दिखे तो पूरण पोली प्लेट में निकाल ले|
  • इसी तरह सब पूरण पोली बना ले और अपने पसंद के अचार के साथ खा ले|
  • बची पूरण पोली को एयरटाइट बर्तन में रखे|
  • ये आप १० दिन तक के लिए रख सकती है|

आपकी टेस्टी और स्वादिष्ट और मुंह में पानी ला दे ऐसी पूरण पोली/ Puran Poli तैयार है|