Mango Shrikhand Recipe: आपने कई बार श्रीखंड खाया होगा पर क्या अपने कभी भी मैंगो श्रीखंड, Mango Shrikhand खाया है| उससे भी ज्यादा टेस्टी होता है एक बार ट्राइ जरुर करे | एक बार खायेंगे और बार बार खायेंगे|
Mango Shrikhand Recipe / मैंगो श्रीखंड के लिए आवश्यक सामग्री –
- 2 1/2 कप ताजा दही –
- 1/4 कप पाउडर चीनी
- 1 कप आम का पल्प
- 4 बादाम या काजू
- 5 पिस्ता
- 2 इलाइची
Mango Shrikhand Recipe / मैंगो श्रीखंड की विधि
- सबसे पहले दही का अतिरिक पानी निकलना पड़ेगा उसके लिए दही को एक मोटे कपडे में बांधे और लटका दे|इस तरह पानी निकल जायेया और दही गाड़ा हो जायेगा |
- अब गाढे से दही को एक प्याले में डाले|
- अब बादाम या काजू को चील कर पतले काट ले और इलाइची को भी छील कर कूट ले|
- काजू, पिस्ते, बादाम को छोटे बारीक पतले टुकड़े में काट लीजिये, इलाइची छील कर कूट ले|
- अब गाढे दही में आम का पल्प, चीनी पाउडर, थोड़े से पिस्ते बादाम, इलाइची और काजू डाले|
- अब इस आम खन्ड को छोटी-छोटी कटोरियों में डाले और मेवे से सजा दे|
- इन तैयार आम खन्ड की कटोरियों को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दे |
जब भी खाना चाहे कटोरी निकाले और ठंडा आम खन्ड, mango shrikhand खाए|
आप चाहे तो आम की जगह स्ट्रावेरी पल्प, अनन्नास पल्प, या किसी और फ्रूट का पल्प डाल सकते हैं|