How many stars for this recipe? इस रेसिपी को आप कितने स्टार्स देना चाहेंगे? [Total: 0 Average: 0]
- 2 कप मैदा
 - ¼ कप दही
 - 2 टेबल स्पून घी
 - 100 ग्राम मोजेरीला चीज
 - 3 टेबल स्पून कटा हरा धनिया – -4 (बारीक कटा हुआ)
 - 1 छोटा चम्मच चीनी
 - 1/3 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
 - स्वादानुसार नमक
 - 2 टेबल स्पून तेल
 
- मैदे को छाने और बीच में थोड़ी जगह बनाये और उसमे चीनी, दही, नमक, बेकिंग सोडा और तेल डाले और अच्छे से सब चीजे मिला ले| अब गुनगुने पानी से मसल मसल कर अच्छे से आटा गूँथ ले और ढककर रख दे करीबन २-३ घंटे के लिए|
 - अब चीज को किसे और अब इसमें हरा धनिया डाले और मिलाये| अब फिर से आटे को मसल ले| अब आटा तैयार है|
 - अब तैयार आटे के चार भाग कर ले और एक लोई ले और उसको सुखा आटा लगाकर बेले| अब बीच में कद्दूकस करके रखा चीज डाले और नान को सब जगह से उठा कर बंद कर दे| अब इस चीज़ भरी लोई को अपने उँगलियों और हाथो से दबाकर थोडा बड़ा कर ले और फिर से सुखा आटा लगाकर गोल या अंडे आकर में मोटा बेल ले|
 - अब ओवन की ट्रे में घी लगाये और बेला नान रख दे और उसपर बिलकुल थोडा सा पानी लगा दे और उस पर जीरा डाल दे|
 - अब ओवन को पहले गर्म करे करीबन 250 डि से. पर| अब नान की ट्रे रख दे और 5 मिनट के लिए बेक करे ले |
 - थोड़े टाइम होने के बाद नॉन चैक करे| जब नान एक तरफ से सिक जाये तो पलट कर दूसरी तरफ २ मिनट के बेक करे|
 - अब नान को बाहर निकालिए और उसके ऊपर घी लगाये |
 
टेस्टी और चीज़ी नान का मज़ा लीजिये |
                      
