Dhokla recipe in Hindi/ढोकला बनाने की रेसिपी हिंदी में

0

Dhokla recipe in Hindi/ढोकला बनाने की रेसिपी हिंदी में: कैसे हैं आप लोग उम्मीद करती हूं हमारी बताई गई रेसिपी आपने सबने अपने घर में बनाने की जरूर कोशिश की होगी| आज मैं ले कर के आई हूं एक ऐसी रेसिपी जिससे सपने कभी ना कभी खाया होगा  और सारे लोगों को यह पसंद आती है, जी हां दोस्तों आज मैं आपको बताने वाली हूं ढोकला बनाने की रेसिपी| ढोकला ऐसे तो एक गुजराती रेसिपी है,  लेकिन आजकल  हर जगह के लोग ढोकला खाना पसंद करते हैं|  यह एक  सुपाच्य  डिश है  जो आप  बहुत आसानी से अपने घर में कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं और  इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं|

बहुत सारे लोग  ढोकला को अलग अलग तरीके से  बनाकर खाते हैं|  ढोकला भी कई प्रकार के होते हैं और इन्हें कई तरीकों से बना सकते हैं जैसे की रवा ढोकला,  खमन ढोकला,  खट्टा ढोकला,  चना दाल ढोकला, मिक्स दाल ढोकला, इत्यादि, ऐसे ही कई लोग ढोकला को अलग-अलग तरीकों से बनाकर  इसे खाना पसंद करते हैं|| आज हम आपको बेसन Gram flour की मदद से  ढोकला बनाने की एक सिंपल और आसान विधि  बताएंगे, जिसे पढ़कर आप आसानी से अपने घर में  गुजरात  का फेमस “ढोकला”   के स्वाद का आनंद उठा सकते हैं|  आइए देखते हैं ढोकला बनाने की आसान विधि|

ढोकला बनाने के लिए कुछ आवश्यक सामग्री/ Important Ingredients for Dhokla:

  • 1 एक से 1 1/2 डेढ़ कप के लगभग बेसन Gram Flour

  • 1/2 आधा छोटा चम्मच नमक

  • 1 एक छोटा चम्मच के लगभग चीनी

  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग हल्दी पाउडर

  • चुटकी भर हींग

  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग लाल मिर्च पाउडर

  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग धनिया पाउडर

  • 1/4  के लगभग बेकिंग पाउडर

  • जरूरत के अनुसार इतना तेल

  • 1 एक पैकेट इनो ENO

  • 1 एक छोटा चम्मच नींबू का रस

  • 1 एक छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)

  • 1/2 आधा कप के लगभग पानी
ढोकले के तड़के के लिए सामग्री/ Ingredients for Dhokla tadka:
  • 2 छोटा चम्मच के लगभग तेल

  • 1 एक छोटा चम्मच के लगभग राई  या काला सरसों

  • 10 से 12 कड़ी पत्ते

  •  5 से 6 हरी मिर्च (बीच से दो भागों में कटी हुई)

  •  2 दो से 3 तीन छोटा चम्मच चीनी

  • 1 एक कप पानी

  • 1 एक छोटा चम्मच नींबू का रस

ढोकला बनाने की विधि हिंदी में/ Dhokla recipe in Hindi:

  • सबसे पहले एक बड़े  कटोरिया बर्तन में बेसन ले और उसमें चीनी,  स्वाद  के अनुसार भर नमक,  हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर  और लाल मिर्च पाउडर  डालें  डालकर सबको अच्छे से मिलाएं|
  • अब बेसन और बाकी मसालों में 12 टुकड़ों में कटा हुआ अदरक चुटकी भर हींग, 1/4 के लगभग बेकिंग पाउडर, थोड़ा सा तेल, एक पैकेट के लगभग  ENO, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और पानी डालकर सबको अच्छे तरीके से मिलाएं|  इन सब को लगभग 5 से 10 मिनट के लिए अच्छे तरीके से फेठना है |
  • ध्यान रखें पानी की मात्रा ज्यादा में नहीं डालनी है इसका एक  गाढ़ा घोल बनाना है,  बेसन और बाकी सामग्री को अच्छी तरीके से फेटे और ध्यान रखें इसमें किसी भी तरह की गांठ नहीं होनी चाहिए|  बेसन का एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है|
  • इन सब को अच्छे तरीके से मिला लेने के बाद   इसे ढक कर लगभग 10 से 15 मिनट के लिए  छोड़ दे|
  • हम इस  ढोकले को इडली बनाने वाले  सांचे में बनाएंगे| इडली के  सांची को हटाकर हम उसके बर्तन में आधी उंगली जितना पानी थोड़ा सा पानी डालेंगे  और हम इसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे|  अब इडली के साथ सांचे में एक-एक करके थोड़ा थोड़ा तेल लगाना है ताकि हमारा ढोकला उस पर चिपके नहीं| तेल लगाने के बाद अब हमें ढोकले के तैयार किए हुए मिश्रण को एक चम्मच की मदद से इडलीवाले सांचे में एक-एक करके डालना है| ध्यान रखें हमें पूरा भरकर सांचे में पूरा भर कर ढोकले के मिश्रण को नहीं डालना है क्योंकि ढोकला पकने के बाद फूलता है इसीलिए इस बात का ध्यान रखें|
  • अब जो पानी हमने गर्म होने के लिए रखा था, हमें उसमें अपने  ढोकले के मिश्रण वाले सांचे को डालना है और उसके ऊपर से ढक्कन लगा देना है|
  • अब लगभग 1 मिनट तक गैस की आंच को  तेज रहने दे और  लगभग 1 मिनट के बाद गैस की आंच को धीमी कर दें|
  • जब तक हमारा ढोकला पक रहा है हमें ढोकले का तड़का तैयार कर लेना है,  इसके लिए बगल वाले चूल्हे पर हम एक पेन यह छोटी कराही रखेंगे उससे थोड़ा सा रिफाइंड  तेल डालकर रिफाइंड  तेल को गर्म करेंगे|
  • तेल के गर्म हो जाने के बाद उसमें हम एक चम्मच राई डालेंगे और कुछ हरी मिर्ची को  जीत से दो भागों में काटकर राई के साथ तेल में डाल देंगे|  राई और हरी मिर्ची  के हलका पकने के बाद  गैस को बंद कर दें|
  • अब एक और छोटा बर्तन ले उसमें लगभग एक कप पानी डाल दे,  पानी डालने के बाद लगभग 9 से 10 चम्मच चीनी डालकर पानी और चीनी को  उबलने दें| जब चीनी पूरी तरह से पिघल जाए तो गैस को बंद कर दें|
  • अब  ढोकले  केसांचे वाले बर्तन का ढक्कन हटाएंगे और ढोकले के सांचे को  बाहर निकालेंगे फिर एक चाकू की मदद से जाचेंगे की ढोकला  अच्छे से पका है या फिर नहीं|  अगर चाकू पर ढोकला नहीं चिपकेगा  तो समझ जाएगा कि आप का ढोकला बनकर बिल्कुल तैयार हो चुका है लेकिन अगर ढोकला चाकू पर चिपकने लगे तो  सांचे को बर्तन में डालकर थोड़ा देर और ढोकले को पकने दें|
  • ढोकला के  पूरे तरीके से पक जाने के बाद  ढोकले केसांचे को बाहर निकाल कर 2 से 3 मिनट तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें|
  • हल्का ठंडा हो जाने के बाद एक चम्मच की मदद से धीरे-धीरे ढोकले  को किनारे से निकालेंगे,  ऐसे ही करके सारे ढोकले को अच्छे तरीके से निकालकर एक प्लेट पर रख देंगे|
  • ढोकले को प्लेट पर निकालने के बाद हमने जो पानी और चीनी का घोल बनाया था उसे धीरे-धीरे करके  ढोकले के ऊपर  डाल देना है,  पानी और चीनी का  घोल डालने के बाद  कटी हुई मिर्ची और  राई को हल्का गर्म करके इस पर तड़का लगा देना है और ऊपर से नींबू का रस  डाल देना है||
  • लीजिए आपका गुजराती ढोकला बनकर बिल्कुल तैयार है, इसे आप हरी चटनी के साथ  या अपने पसंद की कोई चटनी  के साथ मजे ले कर खा सकते हैं|  मुझे तो यह सरसों की  चटनी और हरे धनिए की चटनी के साथ खाना काफी ज्यादा पसंद है|
हमारे द्वारा बताए गए अन्य सारी रेसिपी को पढ़ें:

ढोकला बनाते वक्त ध्यान में रखने वाली कुछ जरूरी बातें/ Important things to remember:

  • हमने  यहां इडली के सांचे में ढोकला बनाने की रेसिपी बताइए आप इसे इस तरीके से ही अपने बर्तन में बना सकते हैं|
  • आप चाहे तो ढोकले में बेसन के साथ एक बड़ा चम्मच  रवा (सूजी)  भी डाल सकते हैं|
  • अगर आपके पास ENO उपलब्ध नहीं है तो आप इसकी जगह पर बेकिंग पाउडर  और बेकिंग सोडा ही डाले|
  • अगर आप ढोकले में  बेकिंग पाउडर डाल रहे हैं तो कोई जरूरी नहीं है कि आप इसमें ENO  डाले ही,  बस बेकिंग पाउडर की मात्रा सही से डालें|
  • आप ढोकले के तड़के के लिए हरी मिर्च और  राई के साथ  कुछ कड़ी पत्ते भी डाल सकते हैं,  कड़ी पत्ता डालने से भी इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है|
  • आप इस ढोकले को माइक्रोवेव में भी बना सकते हैं,  माइक्रोवेव में  ढोकले को कैसे बनाते हैं  यह मैं आपको दूसरी रेसिपी में जरूर बताऊंगी|

बस यही कुछ छोटी-मोटी चीजों को ध्यान में रखकर आप अपने घर में  बैठे गुजरात की बनी टेस्टी  ढोकले की रेसिपी  के स्वाद का आनंद ले सकते हैं| तो जैसा कि आप लोगों ने पढ़ा कि इस रेसिपी को बनाने में नहीं ज्यादा वक्त लगता है ना ज्यादा सामग्री लगती है, तो जब भी आपको  कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना हो तो आप  इस ढोकले की रेसिपी को जरूर ट्राई कर सकते हैं|

हमारे द्वारा बताए गए अन्य सारी रेसिपी को पढ़ें:

ढोकले को आप सुबह अपने ब्रेकफास्ट में तो खा ही सकते हैं साथ ही साथ आप इसे लंच में और डिनर में भी खा सकते हैं|  तो अगर आपको कुछ नया बनाने का  मन  हो रहा हो तो आप  हमारे बताए गए इस ढोकले की रेसिपी को जरूर ट्राई करें|  तो चलिए मैं चलती हूं अपने किचन बनाने  इस टेस्टी ढोकले की रेसिपी को आप भी इस  हेल्थी  ढोकले को जरूर बनाने की कोशिश करें  और हमें यह  कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं कि आपने इस रेसिपी को किस तरीके से बनाया और आपको और आपके परिवार वालों को कितना ज्यादा पसंद आया|

ऐसे ही अगर आपको किसी अन्य रेसिपी के बारे में जानना है या फिर कोई और रेसिपी बनानी सीखनी है या इस टेस्टी रेसिपी के बारे में ही कुछ जानकारी चाहिए तो आप यह भी हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके पूछे गए रेसिपी के बारे में बताने की जरूर  कोशिश करेंगे|  तब तक के लिए पढ़ते रहिए हमारे द्वारा बताए गए अन्य सारी रेसिपी को|

धन्यवाद..|
खुश रहें और स्वस्थ रहें और हमारे द्वारा बताए गए रेसिपी को पढ़ते रहें..|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here