Sandwich Dhokla – सैंडविच ढोकला – Gujarati Instant Sandwich Dhokla – Double Layered Dhokla

0

How many stars for this recipe? इस रेसिपी को आप कितने स्टार्स देना चाहेंगे? [Total: 0 Average: 0]

सैंडविच ढोकला/sandwich dhokla सुनकर आपको थोडा अजीब लगा होगा कि ऐसा भी कोई ढोकला होगा? पर आप फिकर न करे, ये ढोकला बेहद टेस्टी और सुन्दर लगता है, एक बार कोशिश करे आपको जरुर पसंद आयेंगा| इस सैंडविच ढोकला में हरी चटनी की मदद से परतो में बनाया जाता है| इस टेस्टी ढोकले की रेसिपी नीचे बड़ी ही सरल भाषा में लिखी गयी है, उम्मीद है आपको पसंद आयेगी और आप बार बार बनाएँगे|

सैंडविच ढोकले के लिए आवश्यक सामग्री –

  • 1.5 कप बेसन
  • 1 कप दही फैंटा हुआ
  • ½ कप हरे धनिये की चटपटी चटनी
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 2 टेबल स्पून कद्दूकस करा हुआ नारियल
  • ½ छोटा चम्मच राई
  • 10 करी पत्ते
  • 2 छोटा चम्मच शक्कर
  • स्वादानुसार नमक
  • ¾ छोटा चम्मच ईनो
  • 2 कटी हुई हरी मिर्च

सैंडविच ढोकला बनाने की विधि –

  • एक बड़ा प्याला ले और उसमे दही और बेसन डाले और घोल तैयार कर ले| ध्यान रहे गुठलियाँ नही पड़नी चाहिए|
  • अब इस तैयार गाढे घोल में जरा जरा सा पानी डालते जाए और ढोकले का बैटर में बना ले|
  • इस बैटर को बनाने में लगभग ३ टेबल स्पून पानी चाहिए होगा|
  • अब इसमें तेल करीबन २ छोटे चम्मच, शक्कर करीबन १ छोटा चम्मच, और स्वादानुसार नमक डाले और अच्छे से फेटे| करीबन १५ मिनट फेटे ताकि बेसन का घोल फूल जाए|
  • अब इस बैटर में से आधा दूसरे बर्तन में निकाल ले|
  • अब जिस बर्तन में आप ढोकला बनायेगी  उसमे करीबन ३ कप पानी डालकर ढक के गर्म होने रख दे|
  • इस बर्तन के अन्दर वो स्टैंड भी रख दे जिस पर ढोकले के बर्तन के अन्दर घोल से भरी थाली को रखा जाएगा|
  • अब जिस थाली में ढोकला बनाना है उसको तेल लगाकर चिकना कर ले|
  • अब एक बर्तन में रखे बेसन के घोल में इनो डाले और अच्छे से फेटे, जब घोल फूलने लगे तब इसे चिकनी थाली में डाले और थाली को थोडा सा हिला हिलाकर एक जैसा कर दे|
  • अब गर्म होने रखे बर्तन का ढक्कन हटाए, आंच कम करे और उसपर रखे स्टैंड पर थाली रख दे और आंच तेज करे और ढककर ५ मिनट के लिए पकने छोड़ दे|
  • अब आंच मक करे और थाली निकल ले|
  • अब इस थोड़े पके ढोकले के ऊपर हरी चटनी के परत फैला दे|
  • अब दूसरे बर्तन में बचे बेसन के घोल में इनो डाले और फेटे और जब घोल फूल जाए तब इसे हरी चटनी की परत पर डाले और अच्छे से एक जैसा फैला ले|
  • अब इस तैयार थाली को वापिस बर्तन के अन्दर स्टैंड के ऊपर डाले, आंच तेज करे और ढककर कर १२ से १५ मिनट के लिए रख पकने रख दे|
  • जब १५ मिनट हो जाये तब ढक्कन हटाये और चाकू की मदद से देखे कि ढोकला पका है या अभी थोडा कच्चा है, अगर चाक़ू को गाढ़कर पर चाकू पर कुछ नेहे चिपका तो इसका मतलब ढोकला पक गया|
  • आंच से उतार ले और थाली निकाल ले और ठंडा होने रख दे|
  • अब चाकू किनारे पर घुमाये और ढोकला अलग करे|
  • अब ढोकला साफ़ प्लेट में पलट दे और अपने पसंद के आकार में काट ले|
  • अब एक छोटा पैन ले और उसमे तेल डाले, तडके जितना|
  • आंच कम करे और उसमे राई डाले और जैसे ही राई तडके उसमे हरी मिर्च, करी पत्ता डाले और भूने| अब इसमें पानी डाले करीबन १/२ कप और १/२ चम्मच शक्कर डाले और उबाले|
  • अब आंच से उतारे और चम्मच से सैंडविच ढोकले के ऊपर अच्छे से फैलाते हुए डाले|
  • अब तैयार कद्दूकस नारियल डाले|

इस टेस्टी सैंडविच ढोकले को टोमेटो सॉस, हरी चटनी, मूंगफली और हरे धनिये की चटनी के साथ खा सकते है|

खाइए और स्वाद का मजा लीजिये|