Red Velvet Cake – रेड वेलवेट केक – Red Velvet Cake In Hindi – How to Make Red Velvet Cake

0

How many stars for this recipe? इस रेसिपी को आप कितने स्टार्स देना चाहेंगे? [Total: 1 Average: 5]

  • 1 कप मैदा
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 3 अंडे
  • 2 तेअस्पून चम्मच वेनिला एसेंस
  • 1 कप मक्खन
  •  १ १/२ कप कास्टर सुगर
  • २ चम्मच कोको पाउडर
  • 1/2 कप छाछ
  • 2 चम्मच चुकुन्दर का रस
  • 2 चम्मच खाने वाला लाल रंग
  • 1 कप मस्कारापोन चीज़
  • 1 कप क्रीमी चीज़
  • 1/2 कप आइसिंग चीनी
  • 1 कप व्हीप्ड क्रीम

Red Velvet Cake/ रेड वेलवेट केक बनाने की विधि

  • सबसे पहले ओवन को प्रीहीट करने रखे करीबन 180 डिग्री सेल्सियस पर |
  • अब एक प्याला ले और उसमे मैदा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर डाले और छान ले|
  • अब एक और प्याला ले और उसमे मक्खन और कैस्टर शुगर डाले और क्रीमी होने तक फैट ले, इलेक्ट्रॉनिक बीटर हो तो उससे करिये| अब इसमें वनिला एसेंस डाले और फेटे|
  • अब एक एक करके अंडे डाले और फेटते रहे| अब इसमें कलर, चुकुन्दर का रस डाले और फेटे|
  • अब मैदा वाला मिश्रण डाले और अच्छे से मिक्स करे और फैटे|
  • अब छाछ डाले और मिक्स करे|
  • अब केक के टिन को मक्कन से चिकना करे, थोडा सा मैदा सब तरफ छिडके और में 3/4 तक मिश्रण डाले, थोडा सा टैप करे ताकि मिश्रण एक जैसा फ़ैल जाये|
  • अब 180 डिग्री सेल्सियस करीबन 45 मिनट के लिए बेक करने रख दे |
  • अब केक ओवन से निकल ले, ठंडा करे और और केक टिन से केक बाहर निकाल ले|
  • अब आईसिंग के लिए मस्कारपोन पनीर, क्रीम चीज़ और आईसिंग शुगर डाले और अच्छे से फेट ले| अब इसमें व्हिप क्रीम डाले और मिक्स करे|
  • अब केक के ऊपर का थोडा सा हिस्सा जो प्लेन न हो उसे चाकू की सहायता से निकाल ले |
  • अब केक को आडा तीन समान भागो में काट ले|
  • अब एक केक की लेयर रखे और उस पर तैयार आईसिंग लगाये|
  • फिर दूसरा टुकड़ा रहे और आईसिंग लगाये |
  • अब तीसरा टुकड़ा रखे और फिर से आईसिंग लगाये|
  • अब केक के चारो तरफ भी अच्छे से बराबर मात्रा में आईसिंग लगाये|
  • अब फिनिशिंग लाने के लिए गरम पानी में चाकू डाले और चारो तरफ से प्लेन और परफेक्ट कर ले |
  • अब एक रेडीमेड कोन या पालीथीन से बना कोन ले जिसमे फ्लावर नोज़ल लगा हो तैयार क्रीम डाले और केक को ऊपर से चारो तरफ से सजा दे, अपने मनपसंद आकर की शेप बनाकर| आप व्हीप्ड क्रीम में कोई और खाने का रंग मिला कर और खूबसूरती से केक सजा सकते हैं|
  • अब केक के ऊपर हिस्से में जो खुरचन निकाली थी उसे हाथो से चुरा करे और बीच में छिड़क दे|

आपका रेड वेलवेट केक खाने और खिलाने के लिए तैयार है|