Mooli Pratha recipe in Hindi /मूली के पराठे बनाने की विधि

0

मूली के पराठे बनाने की विधि हिंदी में/ Mooli Pratha recipe in Hindi: कैसे हैं आप लोग उम्मीद करती हूं हमारी बताई गई  पिछली रेसिपी आप लोगों को काफी पसंद आई होगी और आप लोगों ने उस रेसिपी को अपने घर में बनाने की कोशिश भी जरूर की होगी| दोस्तों सर्दियों का मौसम है और इस मौसम में अधिकतर लोग गरमा गरम पराठे खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और सर्दी के मौसम में तरह-तरह की सब्जी भी उपलब्ध होती है जिनकी मदद से हम अपने घर में ही टेस्टी और हेल्दी मराठी बना सकते हैं| आज मैं आपको मूली के पराठे बनाने की विधि बताऊंगी|

सर्दी के मौसम में मूली आसानी से मिल जाते हैं लेकिन कई लोग सलाद में मूली या फिर मूली की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं इसलिए मैं आप लोगों के लिए ले कर के आई हूं मूली के पराठे बनाने की रेसिपी, जिसकी मदद से आप अपने घर में ही मूली के पराठे बना सकते हैं| मूली के पराठे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और ना ही ज्यादा मेहनत लगती है| मूली में कई सारे विटामिन, फुटा सीएम और अन्य मिनरल भी पाई जाती है जिसकी वजह से हमारे शरीर को इम्यूनिटी मिलता है और आप तो जानते हैं आजकल शरीर की इम्युनिटी अच्छी होनी कितनी जरूरी है| सर्दी के मौसम में मूली आसानी से मिल जाते हैं लेकिन कई लोग सलाद में मूली या फिर मूली की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं इसलिए मैं आप लोगों के लिए ले कर के आई हूं मूली के पराठे बनाने की रेसिपी, जिसकी मदद से आप अपने घर में ही मूली के पराठे बना सकते हैं|

मूली में कई सारे विटामिन, पोटेशियम और अन्य मिनरल भी पाई जाती है जिसकी वजह से हमारे शरीर को इम्यूनिटी मिलता है और आप तो जानते हैं आजकल शरीर की इम्युनिटी अच्छी होनी कितनी जरूरी है|तो आइए देखते हैं मूली के पराठे बनाने की विधि,  मूली के पराठे की रेसिपी जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े|

Important ingredients for Mooli Pratha/ मूली के पराठे बनाने के लिए कुछ आवश्यक सामग्री:

  • 4 चार बड़े साइज के मूली (Radish)
  • 2 दो बड़ा कप आटा Wheat Flour
  • 1/2 आधा कप के लगभग मैदा
  • 2 दो से 3 तीन हरी मिर्च (बिल्कुल बारिक टुकड़ों में कटी हुई)
  • 1 एक बड़े साइज का प्याज (बिल्कुल बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • जरूरत के अनुसार इतना नमक
  • 1 एक चम्मच के लगभग धनिया पत्ता (बिल्कुल बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1 एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1एक चम्मच के लगभग घि या सादा तेल
  • पराठे को सेकने के लिए मक्खन/ घि या सादा तेल
  • जरूरत के अनुसार इतना पानी
हमारे द्वारा बताए गए अन्य रेसिपी को पढ़ें:

Mooli pratha recipe in Hindi/मूली के पराठे बनाने की विधि:

  • मूली के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले हमें मूली को अच्छी तरीके से धो कर उसे कद्दूकस कर लेना है,  मैं आपको मूली के पराठे बनाने ऐसा तरीका बताऊंगी जिससे ना ही तो आप के पराठे फटेंगे और ना ही तवे में चिपकेगे|
  • मूली को कद्दूकस कर लेने के बाद हमें एक बड़ी कटोरी लेनी है और उसमें आटा और मैदा डालना है, अब इसमें कद्दूकस किया हुआ मूली डालना है और साथ ही लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, थोड़ा सा गरम मसाला पाउडर डालेंगे|
  • सारे मसालों को डालने के बाद अब इसमें बारीक टुकड़ों में कटी हुई हरी मिर्च,  प्याज और हरा धनिया डालना है अब इन सारी चीजों को कद्दूकस किए हुए मूली और आटा के साथ अच्छे से मिलाना है|  अभी तुरंत इस में पानी नहीं मिलाना है क्योंकि कद्दूकस की हुई मूली से पानी खुद ही निकलेगा इसलिए पहले इन सब चीजों को अच्छे से मिलाएं|
  • मूली के ही पानी से आटा गूंथना है लेकिन अगर जरूरत पड़े तो बिल्कुल थोड़ी पानी आटे में डालें और फिर अच्छे से मिलाते हुए आटा गूथ कर तैयार कर ले| ध्यान रखें आटे में ज्यादा पानी नहीं डालना है वरना आटा गीला हो जाएगा और पराठे अच्छे नहीं बनेंगे, पराठे के आटे को बहुत देर तक गुथ कर भी ना छोड़े ऐसा करने से मूली और पानी छोड़ेगा एवं आटा और गीला हो जाएगा|
  • हमें पराठे बनाने हैं इसके लिए हम एक फ्राइंग पैन या फिर तवे को गैस पर आएंगे और इसे थोड़ा गर्म करेंगे,  इधर हम गूथे हुए आटे किलोई तोड़ेंगे और मीडियम आकार का बॉल बनाकर इसे गोल पराठा बेल लेंगे|  अब तवे पर थोड़ा मक्खन या सादा तेल लगाएं और उस पर पराठा डालकर सेके|
  • दोनों तरफ से मक्खन या तेल लगा कर पराठे को तब तक देखना है जब तक पराठा गोल्डन ब्राउन रंग का ना हो जाए| दोनों तरफ से पराठे को सेक ले,  ऐसे ही करके सारे पराठे को एक एक करके सेक ले| लीजिए आपका कुरकुरा मूली का पराठा बनकर बिल्कुल तैयार है,  इसे प्लेट में निकाल कर अपने पसंद की चटनी या किसी सब्जी के साथ अपने घर वालों को सर्व करें|

Important things to remember/ मूली के पराठे बनाते वक्त ध्यान में रखने वाले कुछ जरूरी बातें :

  •  आप मूली के पराठे को बनाने के लिए मूली को आटे में भर के भी पराठा बना सकते हैं लेकिन भरा हुआ पराठा बनाते वक्त अधिकतर लोगों के पराठे टूट जाते हैं या फिर चिपकने लगते हैं लेकिन अगर आप आटे में मूली को मिलाकर बनाएंगे तो आपको यह दिक्कत नहीं आएगी और पराठे कुरकुरे में बनेंगे|
  • पराठे को बनाने के लिए आप आटा की जगह मैदा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • मूली के पराठे बनाने के लिए आप मूली के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए मूली को कद्दूकस करने के बाद मूली के पत्तों को बिल्कुल बारीक टुकड़ों में काट दें और ऐसे ही आटा में मिलाकर इसका पराठा बनाए|
  • मूली के पराठे बनाने में ज्यादा मसालों का इस्तेमाल ना करें, जितने कम मसाले डालेंगे मूली के पराठे का स्वाद उतना अच्छा लगेगा|
हमारे द्वारा बताए गए अन्य रेसिपी को पढ़ें:

यह कुछ छोटी मोटी चीजें हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप या टेस्टी और क्रिस्पी मूली के पराठे अपने घर में बना सकते हैं और अपने परिवार वालों का दिल जीत सकते हैं| मूली के पराठे पंजाब के लोग अधिकतर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं लेकिन आप इस पराठे को कभी भी  चटनी, सॉस या फिर सब्जी के साथ खा सकते हैं| आप इसे अपने घर में बनाएं और अपने बच्चों को भी जरूर खिलाएं, यह पराठे आपके बच्चों को भी जरूर पसंद आएंगे|  चलिए मैं चलती हूं अपने किचन बनाने यह तीसरी और क्रिस्पी मूली के पराठे की रेसिपी को,  आप भी इस मजेदार मूली के पराठे की रेसिपी को अपने घर में बनाने की जरूर कोशिश कीजिएगा और हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके भी जरूर बताइएगा कि आपने अपने घर में इस मूली के पराठे की रेसिपी को किस तरीके से बनाया और आपको और आपके परिवार वालों को  यह कितना ज्यादा पसंद आया|

साथ ही अगर आपको कोई अन्य वैसे भी बनानी सीखनी है या फिर इस रेसिपी के ही बारे में कुछ जानना है या पूछना है तो आप वह भी हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके द्वारा पूछी गई रेसिपी के बारे में बताने की जरूर कोशिश करेंगे, तो चलिए मिलते हैं अब हमारी अगली रेसिपी में|

धन्यवाद..|

खुश रहें और स्वस्थ रहें हमारे द्वारा बताए गए रेसिपी को पढ़ते रहें..|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here