
हरे टमाटर का बेसन
हरे टमाटर का बेसन रेसिपी
हरे टमाटर का बेसन स्वाद में एकदम अलग, चटपटी, बहुत ही स्वादिष्ट होता है | इस बेसन का महक इतनी अच्छा होता है कि भूख न होते हुये भी खाने का मन करने लगता है | और बड़ी ही आसानी से बहुत जल्द बन जाती है | प्रस्तुत है हरे टमाटर का बेसन |
हरे टमाटर का बेसन रेसिपी बनाने के लिए सामग्री-
- 1 कप – बारीक कटे हरे टमाटर
- राई जीरा हींग और तड़के के लिए
- 2 चम्मच – तेल
- 3-4 टुकड़े -हरी मिर्च के बड़े टुकड़े
- 4-5 कड़ी पत्ते
- ½ चम्मच – हल्दी
- 1 चम्मच -लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच -धनिया जीरा पाउडर
- पाव कप – बेसन
- चीनी नमक स्वादनुसार
- 2 चम्मच -मूंगफली का चुरा
- 1 चम्मच – हरा धनिया
हरे टमाटर का बेसन रेसिपी बनाने के लिए विधि –
1.हरे टमाटर का बेसन रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हमें एक कढ़ाई में तेल गरम करना होगा |
2. तेल गर्म होने के बाद राई जीरा हींग का तड़का लगाएं |
3. बाद में उसमे हरी मिर्च ,कडीपत्ता और टमाटर डालकर , ढंककर टमाटर थोड़े नरम होने तक पकाएं |
4. बाद में हल्दी ,लाल मिर्च ,धनिया जीरा पाउडर ,बेसन ,नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं |
5. और ढंककर सब्जी 2 मिनट के लिए पकाए |
6. बीच बीच में एक दो बार चम्मच से चलाएं आखिर में मूंगफली का चूरा और धनिया मिलाए | इससे हरे टमाटर का बेसन में अच्छा स्वाद आने में मदद होती है |
लीजिये स्वादिष्ट हरे टमाटर का बेसन तयार है हरे धनिये से गार्निश करे और गरमा गरम चावल ,भाकरी या फुल्के और प्याज के साथ इसे सर्व करे। आप हरे टमाटर का बेसन रेसिपी जरूर ट्राई करे |
सूप तथा सब्जी के लिए टमाटर की प्यूरी :
टमाटर को उबलते पानी में डालकर 1 मिनट रुककर निकालें | फिर उनका छिलका उतारकर मिक्सी में पीसकर उसकी प्यूरी बनाकर दो तीन दिन तक कांच की बोतल में रखे |
Follow