सिन्धी कड़ी -Kadhi Recipe-Kadhi Recipe in Hindi – Kadhi Chawal – Sindhi Kadhi Recipe – Sindhi Curry Recipe

0
  • बेसन – 3 बड़ा चम्मच/table spoon//केवी
  • आलू – 1
  • भिन्डी – 8-10
  • ग्वार फली – 8-10
  • फूल गोभी- चार पांच टुकड़े
  • हींग- 1 चुटकी
  • मेथी दाना- 1/2 चम्मच
  • जीरा 1/4 चम्मच
  • करी पत्ता – 5-6
  • तेल -4 टेबल स्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • इमली का गूदा – 1 चम्मच
  • आलू, भिन्डी को बड़े टुकडो में काटे और तल ले|
  • ग्वार फली भी बड़े टुकडो में काट ले|
  • सिंगियों/drumstickdrumstick को छीले और लम्बी काट ले|
  • इमली को भिगो दे और बाद में उसका छलनी से छानकर गुदा अलग निकाल ले|
  • सबसे पहले कूकर/पैन में तेल डाले और गर्म करे| तेल इतना डाले की बेसन अच्छे से भुने|
  • अब जीरा, हींग, मेथी दाना, करीपत्ता डाले और भूने|
  • अब बेसन डाले और हल्का ब्राउन होने तक भूने| लगातार चलते रहे और आंच मधिम रखे|
  • जब बेसन भुन जाये इसमें पानी डाले और अच्छे से मिला ले|
  • अब नमक, हल्दी डाले और उबाल ले| अगर कड़ी गाढ़ी लगे तो थोडा और पानी डाले दे|
  • अब इसमें तली सब्जियां और सिंगियाँ डाले और अच्छे से उबलने दे|
  • अब इसमें इमली का गूदा डाले और मिला ले और थोडा और उबाले|
  • अब कड़ी को आंच से उतार ले|
  • अब एक छोटा पैन ले और थोडा तेल गर्म करे और थोडा सा जीरा डाले और भूने, फिर लाल मिर्च डाले और ये तड़का कड़ी के ऊपर डाल दे|

आपकी टेस्टी,खुशबूदार और सिंधियों की स्पेशल डिश Sindhi Kadhi चावल के साथ खाये|

अगर सिंगियाँ उपलब्ध नही है तो आलू,भिन्डी और ग्वार से काम चल सकता है|