साबूदाना उपमा – Sabudana Upma Recipe

0

Sabudana Upma Recipe: साबूदाना उपमा जब भी आपका व्रत हो बना लेना| आपके भूखे पेट और मन को साबूदाना बड़ा भाएगा| आ हा क्या लाइन बनाई| मस्त बिलकुल साबूदाना उपमा की तरह| ये साबूदाना उपमा खाने में बेहद लजीज होता है|

साबूदाना उपमा( Sabudana Upma) के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप छोटे साबूदाना
  • 1 बड़ी चम्मच भुनी हुई मूंगफली
  • 2 उबले आलू
  • 1/2  इंच टुकड़ा अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 4  करी पत्ता
  • तड़के के लिए तेल

साबूदाना उपमा(Sabudana Upma) बनाने की विधि –

  • सबसे पहले नॉनस्टिक पैन या कढाई ले और साबूदाने थोडा सा भून ले, ज्यादा नही भूने, सिर्फ थोडा सा, बस साबूदाने गर्म हो जाये इतना भूने|
  • अब साबूदाने 5 से 6 घंटा भिगो दे| पानी इतना डाले की साबूदाने डूब जाए|
  • अब सब्दानो को बिखरा दीजिये अपने  हाथ से ताकि दाने अलग अलग हो जाये|
  • उबले आलू छीले, काटे|
  • मूंगफली कूट ले, बारीक़ न करे|
  • अब पैन में जरा सा तेल डाले और राई और जीरा डाले और भूने|
  • अब करी पत्ता, हरी मिर्च, अदरक,और फिर साबूदाने डाले|
  • अब इसमें करीबन 1/2 चम्मच नमक डाले और कम आंच पर ढककर पकने के लिए रख दे|
  • अब 5 मिनट बाद इसमें कुटी मूंगफली और कटी उबले आलू डाले और करीबन 2  मिनट और पकाए|

टेस्टी और मस्त और मज़ेदार साबूदाना उपमा (sabudana upma) तैयार है| आप चाहे तो इसमें हरा धनिया और नीम्बू का रस भी डाल सकते हैं|