Indian Recipe's in Hindi

Desi Home Recipes in Hindi

राजमा करी

राजमा करी रेसिपी

 

राजमा करी बहुत ही लोकप्रिय पंजाबी मसालेदार सब्जी है |

यह सब्जी भरपूर प्रोटीन युक्त है |तो चलिए जानते हैं राजमा करी सब्जी कैसे बनाते हैं |राजमा करी सब्जी बनाने के लिए हमें क्या क्या सामग्री लगती है और कैसे बनाते है उसकी विधि हम आपको बताएंगे |


राजमा करी बनाने के लिए सामग्री

सामग्री :राजमा पकाने के लिए

  • एक कप : राजमा
  • दो टेबलस्पून : चने की दाल
  • आधा कप -बारीक कटी प्याज
  • 2 टी स्पून – बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून – कसा अदरक
  • 2 टी स्पून – बारीक कटा लहसुन
  • 3-4 सुखी गोल लाल मिर्च
  • दो प्रत्येकी दालचीनी ,लौंग ,बड़ी इलायची


सामग्री करी के लिए

  1. 2 टेबल स्पून – तेल
  2. आधा कप – बारीक कटी प्याज
  3. आधा कप – पिसा हुआ टमाटर
  4. 2 टी स्पून – लाल मिर्च पाउडर
  5. आधा टी स्पून – हल्दी
  6. 2 टी स्पून – धनिया जीरा पाउडर
  7. पाव टी स्पून – गरम मसाला
  8. पाव कप – दही तथा मलाई
  9. 2 टेबल स्पून – घी
  10. 2 टेबल स्पून – हरा धनिया
  11. नमक स्वाद नुसार


राजमा करी बनाने के लिए विधि

1.राजमा करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हमें राजमा को 7-8 घंटे तक पानी में भिगो कर रखना है |

2. उसके बाद भीगे हुए राजमे में पकाने की सामग्री मिलाएं जैसे की चने की दाल ,बारीक कटी प्याज ,बारीक कटी हरी मिर्च ,कसा हुआ अदरक और बारीक कटा लहसुन सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाकर उसमें दो कप पानी डालकर सामग्री फिर से अच्छी तरह से फेंट लें |

3. फिर राजमा को कम से कम से कम आधे घंटे तक धीमी आंच पर पकाएं |

4. उसके बाद हमें राजमा करी बनाना है ,राजमा करी बनाने के लिए हमें तेल गर्म करके उसमें प्याज लाल होने तक भूइ ले /|

5. फिर उसमें टमाटर की प्यूरी ,लाल मिर्च का पाउडर ,हल्दी ,धनिया जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर भूने |

6. यह मसाला जब तक छोड़ने लगे तो उसमे दही और मलाई मिलाकर अच्छी तरह से भुने |

7. इस मसाले में पका हुआ राजमा और नमक डालकर करी को 3-4मिनट तक पकाएं |


 इसी तरह राजमा करी की सब्जी तैयार हुई | गरमा गरम राजमा करी उबले हुए चावल के साथ परोसें |

  दोस्तों आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें

Follow
  • Facebook
  • Email
  • RSS Feed
Updated: September 29, 2017 — 7:09 am

The Author

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Recipe's in Hindi © 2017 Frontier Theme