
मोंठ की उसल
हेलो दोस्तों ,आज हम मोंठ की उसल बनाने वाले हैं यह उसल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है | मोंठ की उसल बनाने के लिए हमें क्या क्या सामग्री लगती है और कैसे बनाते हैं हम आपको बताएंगे
मोंठ की उसल बनाने के लिए सामग्री
- एक कप – अंकुरित मोठ
- राई जीरा हींग और तड़के के लिए
- आधा कप – बारीक कटी प्याज
- आधा कप – बारीक कटे टमाटर
- 2 टी स्पून – बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 टी स्पून – बारीक कटा अदरक
- 2 टी स्पून – बारीक कटा लहसुन
- 1 टी स्पून – बारीक कटा पुदीना
- दो टेबल स्पून – बारीक कटा हरा धनिया
- आधा टी स्पून -हल्दी
- आधा टी स्पून – लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून – धनिया जीरा पाउडर
- दो टेबल स्पून – इमली का गाढा
- 2 टेबल स्पून – तेल
- नमक और गुड़ स्वाद नुसार
सामग्री कूटने के लिए
- एक टी स्पून – शाहजीरा
- दो टुकड़े – दालचीनी
- 4 – 5 काली मिर्च
- मसाला इलायची एक
- तेजपत्ता 1
मोंठ की उसल बनाने के लिए विधि –
मोंठ उसल बनाने के लिए सबसे पहले हमें शाहजीरा ,दालचीनी ,लौंग ,काली मिर्च ,मसाला ,इलायची ,तेजपत्ता सभी मसाले मोटे कूट ले |
2. उसके बाद तेल गर्म करें और तेल गर्म होने के बाद राई जीरा हींग का तड़का लगाए |
3. फिर उसमे प्याज डालकर उसे लाल होने तक भूनें |
4. जब प्याज अच्छी तरह लाल हो जाए फिर उसमें लहसुन ,हरी मिर्च ,टमाटर ,अदरक ,हरा धनिया और पुदीना डालकर थोड़ा और भूनें |
5. फिर लाल मिर्च ,हल्दी ,धनिया जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर टमाटर गलने तक पकाएं |
6. उसके बाद नमक ,मोंठ और दो कप पानी डाले और मोंठ नरम होने तक पकाएं |
7. इमली और गुड़ डालकर थोड़ा और पका लें |
8. और ऊपर से ताजा कसा नारियल ,हरा धनिया ,बारीक कटी प्याज और बारीक सेव डालकर नींबू के साथ परोसे |
इसी प्रकार गरमा गरम मोंठ की उसल तैयार हुई |आप जरूर मोंठ की उसल रेसिपी ट्राई करें | यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती है। इसके रोजाना खाने से सेहत अच्छी रहती है।
Follow