मैंगो केक कैसे बनाते हैं? – एग्ग्लेस मैंगो केक -Mango Cake Recipe

0

 

Mango Cake / मैंगो केक के लिए आवश्यक सामग्री 

  • 1 कप मैदा
  • 1 आम
  • 1/2 कप कन्डेन्स्ड मिल्क
  • 1/2 कप चीनी पाउडर
  • 3 टेबल स्पून दूध
  • 1/3 कप मक्खन
  • 2 टेबल स्पून काजू
  • 2 टेबल स्पून किशमिश
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

Mango Cake / मैंगो केक बनाने की विधि

  • सबसे पहले आम का पल्प निकल ले और फैंट ले|
  • एक बाउल में मैदा ले और उसमे बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिला ले और छान ले, दो बार |
  •  एक दूसरा प्याले ले और उसमे कन्डेन्स्ड मिल्क, आम का पल्प और मक्खन डाले और अच्छे से फैटे | अब पीसी चीनी डाले और मिक्स करे|
  •  काजू को पतला पतला काटकर रखे और किशमिश के डंठल निकल कर किसी साफ़ कपडे से पोंछ ले|
  •  अब 180 डि. से. पर ओवन को प्रिहीट करे |
  •  आप जिस भी केक कंटेनर में केक बना रहे है उसमे घी या मक्खन लगाये ताकि चिकना हो जाये |
  •  प्लेन पेपर या बटर कंटेनर के अंदर नीचे रखे और उसके ऊपर फिर से घी या मक्खन लगाये |
  •  अब कन्डेन्स्ड मिल्क और आम के पल्प में मैदा का मिश्रण थोडा थोडा सा डालकर फैटे|
  •  थोडा सा दूध भी मिश्रण में डाले और मिला ले |
  •  अब किशमिश और काजू  डाले |
  •  मिश्रण न ज्यादा गाढ़ा न ज्यादा पतला |
  •  आपका बैटर केक बनने के लिए तैयार है|
  •  अब केक कंटेनर में मिश्रण डाले और हिलाकर एक जैसा कर ले और ओवन में बके होने रख दे, करीबन 25 मिनिट| अगर ऊपर से ब्राउन हो गया है तो केक बन गया और अगर नही तो 10 मिनट और बेक करे |
  •  चाकू को गाढ़ कर देखे कि बना है की नही | अगर चाकू पर केक का मिश्रण नही चिपका तो इसका मतलब मैंगो तैयार है |
  •  केक को निकले और ठंडा होने रख दे | जब ठंडा हो जाये तो एक प्लेट पर उल्टा रखे और थप थप करे, केक निकल जायेगा |
  •  बटर पेपर हटा दे |

व्हिप क्रीम  में मैगो पल्प डालके आप क्रीम तैयार कर सकती है और इस क्रीम से मैंगो केक के ऊपर फैलाकर सजा सकते है और उसके चारो तरफ वाइट व्हिप क्रीम से फूल बनाकर सजा सकते हैं| आप आम के छोटे छोटे टूकड़े भी दाल कर सजा सकते है |

व्हिप क्रीम की विधि बनाने की विधि इस लिंक से पढ़ ले – ब्लैक फारेस्ट केक 

आपका टेस्टी और लजीज मैंगो केक mango cake  तैयार है खाने और खिलाने के लिए |