मीठी कोकी – सिन्धी लोला – Sindhi Mithi Koki For Saatam

0
  • ½ किलो आटा
  • ½ किलो मैदा
  • 250 ग्राम नारियल का बूरा
  • 100 ग्राम सूजी
  • 750 ग्राम चीनी
  • 100 ग्राम खसखस
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • तेल मोयन के लिए इतना जितना डालने और मिलाने के बाद मुट्ठी बन जाए
  • सबसे पहले चीनी को पानी में भिगो दे करीबन दो तीन घंटे पहले|
  • अब चीनी और पानी को अच्छे से गोल ले, पिसी चीनी भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • थाल ले और उसमे आटा, मैदा, सूजी, नारियल बूरा,खसखस,इलायची पाउडर डाले और मिला ले|
  • अब इतना तेल डाले की मिलाने के बाद मुट्टी में दबाए तो मुट्ठी बन जाये | मुट्ठी न बन रही हो तो थोडा और तेल डाल दे|
  • अब चीनी वाले पानी से सक्त आटा गूँथ ले|
  • अब लोई ले और मोटी रोटी बेल ले| अब गिलास ले और उसकी मदद से गोल काट ले या शेप के कटर्स से मनपसंद आकार में काट ले|
  • अब फोक से छोटे छोटे छेद कर ले और कम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले|
  • अब प्लेट में निकाल ले और नारियल के बूरे में लपेट ले|

आपकी टेस्टी आटे से बने मीठी कोकी/Mithi Kokiतैयार है|

अब आपके पास मीठी कोकी/Mithi Koki बनाने के दो विधियाँ हो गयी| दोनों ही तरीको से बनाने में बेहद टेस्टी बनता है |