ब्लैक फारेस्ट केक -Cake Black Forest – Black Forest Cake – Black Forest Cake Recipe – Recipe For Black Forest Cake

0

How many stars for this recipe? इस रेसिपी को आप कितने स्टार्स देना चाहेंगे? [Total: 0 Average: 0]

  • 1.5 कप क्रीम
  • 200 ग्राम डार्क चॉकलेट कम्पाउंड
  • 1 कप आइसिंग सुगर
  • ½ छोटी चम्मच वनिला एसेंस –
  • (¼ कप पिघला हुआ मक्खन
  • 2 बड़े चम्मच शहद
  • 700 ग्राम चॉकलेट केक

व्हिप क्रीम बनाने की विधि

  • एक प्लेट में बहुत सारी बर्फ डाले और उसके ऊपर एक प्याला रखे |
  • इसमें क्रीम डाले और ऊपर पिघला मक्खन डाल दे |
  • ब्लैंडर की मदद से क्रीम को 3 मिनिट फैंटे|
  • आइसिंग सुगर डाले और फिर से 3  मिनट के लिए ब्लेंड करे |
  • वनिला एसेंस डाले और  फिर ब्लेंड करे |
  • आपका इस बात का खास ध्यान रखना है कि जब भी आप क्रीम ब्लेंड करे, वो बहुत ठंडी हो|

ब्लाक फारेस्ट केक बनाने की विधि

  • सबसे  पहले केक स्टैंड पर क्रीम लगा दे ताकि केक बिना परेशानी के निकल जाये |
  •  चॉकलेट केक को तीन लेयर्स में काट ले |
  •  शहद या चीनी ले और उसमे पानी डाले करीबन 6 चम्मच और घोल बना ले |
  •  अब एक लेयर स्टेन्ड पर रखे  और उसके ऊपर शहद पानी का घोल लगाये ताकि केक मुलायम बने|
  •  अब क्रीम लगाये, आप चाकू से अच्छे से क्रीम फैला सकते है|
  •  अब दूसरा केक लेयर रखे और फिर से उसके ऊपर शहद ,पानी का घोल लगाये और फिर क्रीम डाले फैलाये |
  •  अब आखरी लेयर  रखे और फिर उसे तरह शहद,पानी  का घोल और फिर क्रीम फैलाये|
  •  बटर पेपर के चार कटे टुकड़े केक के नीचे लगा दे|
  •  अब केक की जो लेयर्स एक के ऊपर एक रख कर  तैयार की है उसके चारों तरफ क्रीम लगाये, अच्छे से कवर हो जाना चाहिए|
  •  अब आधी चॉकलेट को क्रश करे और  आधी को पिघला ले|
  • अब क्रीम पिघली चॉकलेट में डाले और मिलाये|
  •  एक पॉलीथिन का कोन जिसमे फ्लावर नोजल लगा है उसमे चॉकलेट क्रीम जो आपने बनाई वो भर दे  और खुबसूरत फूल केक के चारो तरफ बनाये |
  •  बीच में और चारो तरफ क्रश करके रखी चॉकलेट डाले दे | बीच में आपको भरना है और चारो तरफ सिर्फ थोडा थोडा डालना है |
  •  अब बटर पेपर हटा ले |

आपका सुन्दर और लजीज ब्लैक फारेस्ट केक तैयार है|

ध्यान रखे-

  • जब आप क्रीम तैयार करे तो जगह ठंडी हो नही तो क्रीम पिघाल जायेगी और आप क्रीम के सारे कम आसानी से नही कर पाएंगे|
  •  अगर क्रीम व्हिप या गाढी़ नही बन रही तो 1 घंटा फ्रिज में रख दे, गाढी़ हो जायेगी|
  • व्हिप क्रीम में आप कोको पाउडर भी डाल सकते हैं|

आप एक बार जरुर बनाये और  मुझे बताये कैसा बना था केक |