फालूदा कैसे बनता है ?- Faluda Kulfi Recipe – Falooda ice cream – Falooda Recipe

0

Falooda Recipe: आज बहुत गर्मी है भाईशाब…कुछ ठंडा खाने का मन कर रहा है| क्यों भाईशाब….अच्छा अच्छा भाईसाहब .. गर्मी में अगर आपको फालूदा खाने को मिल जाये तो मज़ा आ जायेगा.. क्यों.. लो जी मुंह मैं तो अभी से पानी आ गया| खाना खाने के बाद खाए और एक गिलास भरके फलूदा कुल्फी खाए…पर हे भगवान आपको तो फलूदा कुल्फी बनाना नही आता.. अब … अब क्या करे… कोई ना.. आपकी इस निराशा में मैं आशा की किरण लेके आई हूँ| जी हाँ मैं आपके लिए फलूदा कुल्फी की रेसिपी लेके आई हूँ..

जो पेश है खिदमत है.. फालूदा कुल्फी की रेसिपी /Falooda Recipe

फालूदा कुल्फी के लिए आवश्यक सामग्री – Ingredients for Falooda Kulfi

  • गुलाब का शर्बत
  • कुल्फी आइसक्रीम
  • बर्फ कुटी हुई
  • 2 कप चीनी
  • 1 कप कार्न फ्लोर
  • 1 चम्मच सब्जा के बीज
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध

फालूदा कुल्फी बनाने की विधि – How to make Falooda Ice Cream at home

  • 1 छोटा चम्मच तुकमारिया बीज को यानि सब्जा बीज को एक कप पानी मैं भिगोके रख दे|

चलिए मीठा शर्बत  बनाते  है|

  • अब चीनी का शरबत बनाने के लिए ३/४ कप पानी में चीनी करीबन 4०० ग्राम डाले और उबाले|  जब चीनी घुल जाए तब इसको कम आंच पर कुछ देर और पकने दे| अब आच से उतार ले, मीठा शरबत ठंडा होने रखे दे, और जब ठंडा हो जाये तब इसे छान ले|

चलिए अब फालूदा सेव बनाते है|

  • सबसे पहले एक बर्तन में बर्फ वाला पानी बनाकर रखे|
  • २ १/२ कप पानी में 1 कप कॉर्न फ्लौर डाले और इसका घोल बना ले, ध्यान रहे गुठलियाँ न पड़े|
  • अब इस घोल को एक बर्तन पर डाले और मध्यम आंच पर पकने दे,
  • जब गाड़ा हो जाये तब इसे गर्म गर्म सेव मशीन में डाले और सीधे बर्फ वाले पानी में सेव मशीन से सिवईयां निकलकर डाले और १०  मिनट पानी में रहने दे|

जब हम फालूदा तैयार करेंगे तब सीधे बर्फ वाले पानी से फालूदा सेव निकालकर डालेंगे|

अब हम रबड़ी बनते हैं|

  • एक मोटे तला वाले बर्तन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डाले और उबाले|
  • जब दूध उबल जाए तब आंच कम करे और दूध गाड़ा होने तक चम्मच चलाते हुए पका ले|
  • अगर समय की कमी है एक बर्तन में एक कप दूध डाले और उसमें खोया डाले करीबन 250 ग्राम और पका ले, बस आपकी गाड़ी रबड़ी तैयार|

फालूदा में डालने वाले सब चीजे अब तैयार है | चलिए फालूदा तैयार करते है |

  • एक गिलास या बाउल में सबसे पहले कुटी हुए बर्फ डाले करीबन 2 चम्मच|
  • अब इसमें शरबत डाले करीबन 1 बड़ा चम्मच|
  • अब फालूदा सेव डाले करीबन 2 बड़ा चम्मच|
  • अब १ छोटा चम्मच भिगोकर रखे सब्जा के बीज डाले|
  • अब रबड़ी डाले 1 बड़ा चम्मच|
  • अब कुल्फी आइसक्रीम या वनिला आइसक्रीम डाले, करीबन 2 स्कूप डाले|
  • अब इसमैं गुलाब शरबत डाले|

आपकी टेस्टी यम्मी फालूदा आइसक्रीम आपके पेट और आपके मन को ठंडा करने के लिए तैयार है|

सुझाव –  फालूदा बनाने के लिए अगर मीठा शरबत ना हो तो रूहाफ्ज़ा शरबत इस्तेमाल कर सकते है और कुल्फी की जगह वनिला आइसक्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं| फालूदा सेव न बनाना चाहे तो उसकी जगह उबली हुए सिवईयां भी इस्तेमाल किया जा सकता है|

खाइए और खिलाइए|

Falooda Recipe in English

There is so much heat today, Bhaishahab …ok ok bhaishahab. we would love to eat something cold.If you get to eat faluda, it will be really good isn’t it. .. hmm ..your mouth is watering now..yeah… after meals enjoy a glass of faluda.  oh..God, you don’t know how to make it?  ok ok don’t worry, I am here to help you out. I have come up with the easy recipe of Fulooda Kulfi.

Ingredients for Falooda Kulfi

  • Rose syrup
  • Ice cream ice cream
  • Ice cubes
  • 2 cups sugar
  • 1 cup corn flour
  • 1 teaspoon sabja seeds
  • 1-liter full cream milk.

Falooda Recipe

  • Take 1 teaspoon of Tukmariya seeds, i.e. the sabja seeds and soak it in one cup of water.

Let’s make sweet sharbat

  • Take a utensil and add sugar 400 g and 3/4 cup water and bring to boil until sugar dissolves.  When sugar is dissolved, let it cook for a while on a low flame. Now switch off the flame and let the sharbat cools down. When it gets cold,  filter it.

Let’s now make the Faluda Save

  • First, make ice water in a vessel.
  • Put 1 cup of corn flour in 2 1/2 cup water and make a solution, try to avoid the kernels.
  • Now put this solution on a vessel and let it cook on medium flame,
    When it gets thick, put it in a sev making machine and directly make drop it in the ice-water, leave it in water for 10 minutes.
  • When we will prepare Faluda, we will take Faluda directly from ice water.

Now let’s make Rabri.

  • Take 1-liter full cream milk and boil it in a thick bottom pot.
  • When the milk is boiled, reduce the flame and cook until the milk gets thick. Do keep on stirring while preparing it.
    If there is a shortage of time, take a cup of milk and mava around 250 grams and boil it. Your rabri will be ready very soon.
  • All things that will be used in preparing Faluda are ready.

Let’s prepare the Faluda.

  • In a glass or bowl, first, pour about 2 teaspoons of grated ice.
  • Now add one tablespoon of sweet sharbat.
  • Now add 2 tablespoons of Faluda sew.
  • Now put 1 teaspoon soaked sabja seeds.
  • Now add 1 tbsp of rabri.
  • Now put ice cream or vanilla ice cream, put two scoops of it.
  • lastly, add the rose syrup.

Your Tasty Yummy Faluda Ice Cream is ready to cool your stomach and your mind.