पोहा – Poha -How to Make Poha – Poha Recipe -Poha Recipe in Hindi – Recipe of Poha in Hindi

0

How many stars for this recipe? इस रेसिपी को आप कितने स्टार्स देना चाहेंगे? [Total: 0 Average: 0]

  • 2 1/2 कप पोहे
  • 1 चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1/4 छोटा चम्मच राई
  • 6 करी पत्ता
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 टेबल स्पून मटर या मूंगफली
  • एक नींबू का रस
  • एक टेबल स्पून हरा धनिया कटा हुआ
  • एक छोटी कटोरी सेव, रतलाम की होगी तो मजा बड जायेगा|

पोहा बनाने की विधि

  • एक छलनी ले, उसमे पोहे डाले और ऊपर से पानी डालकर धो ले|
  • अब इसमें चीनी और नमक डालकर करीबन १५ मिनट के लिए रख दे|
  • हरी मिर्च के छोटे टुकड़े कर ले, धनिया काट ले|
  • अब कढाई या पैन रखे और उसमे तेल डाले और गरम करे|
  • अब इसमें राई डाले, जब राई कढ़कढाने लगे तब इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च, हल्दी, मटर डाले और भून ले|
  • अब इसमें भिगोकर रखा हुआ पोहा डाले और अच्छे से मिला ले | हल्दी अच्छे से सब पोहों पर लग जाने चाहिए|
  • आंच से उतार ले और ऊपर से हरा धनिया और नीम्बू का रस डाले और अच्छे से मिला ले| आप इसमें अनार के दाने या किशमिश भी डाल सकते हैं|
  • अब सर्वे करने के लिए पोहा एक प्लेट में निकले, ऊपर से छोटी छोटी कटी प्याज और सेव डाले| अगर आपको प्याज पसंद नही है तो नही डाले|

आपका मजेदार नाश्ता पोहा तैयार है |