पालक लच्छा परांठा – Palak Laccha Paratha Recipe

0
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 200 ग्राम पालक
  • 4 टेबल स्पून घी
  • 1/2 इंच अदरक
  • 1 हरी मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 चम्मच अजवायन
  • सबसे पहले आपको पालक की प्यूरी बनानी है| इसके लिए पालक को काट ले, उसमें अदरक, कटी हरी मिर्ची और पानी डाल कर बारीक़ पीस ले |
  • अब आटा ले और उसमे पलक प्यूरी,  घी, नमक और अजवायन डाले और अच्छे से मिलकर आता गूथ ले | आटा नरम होना चाहिए | अब सूती कपडे से आटे को 20 मिनिट ढके |  
  • अब हाथो में थोडा सा घी लगाये और आटा मसले| अब लोई बनाये और एक पतला गोल पराठा बेले | इस पराठे पर घी लगाये और परतें डालते हुए अच्छे से रोल करे| अब रोल को गोल घुमाके बंद करे|  अब सुखा आटा लगा कर पराठा बेल ले|
  • तवा गर्म होने रख दे और पहले थोडा सा घी लगा दे और पराठे को सेके | जब दोनों तरफ से थोडा सा सिक जाये तो घी लगा दे |  सेकते समय करछी से दबाये |

इस पराठे को रायते, चटनी या अचार के साथ खाए|

अगर आपको ये रेसिपी पसंद आई तो इसे लिखे और शेयर करे और अगर आपको कोई सवाल पूछना है तो कमेंट करके पूछ सकते हैं |