पानी पूरी – पुचका – गोल गप्पा – Pani Puri -Pani Puri Recipe- Golgappa – Golgappa Recipe -Pani Puri Recipe in Hindi

0

जब भी हमारा खास कर लेडीज का पानी पूरी खाने का मन  होता है तो सब हमे टोकते हैं की बाहर की पानी पूरी नही खाओ, न जाने पानी कबका होगा, हाथ साफ होंगे की नही, साफ पानी इस्तेमाल किया होगा की नही| ये सब सुनकर कई बार हम गोल गप्पे सामने होते हुए भी नही खाते|

पर अब मन मारने की जरूरत नही| इसे आप घर पर भी बना सकते हैं और जितने चाहे खा सकते हैं और कोई टोकेगा भी नही क्योकि हमने खुद बनाये है वो भी साफ हाथो और साफ पानी से…

हा हा हा ………………………… चलिए जी शुरू करते हैं पानी पूरी बनाने का सिलसिला………………………….

गोल गप्पे के लिए आवश्यक सामग्री

  • ½ कप मैदा या गेहूं का आटा
  • 1 कप सूजी
  • तेल

गोलगप्पा बनाने की विधि –

सबसे पहले सूजी और आटे को मिला ले और पूरी के आटे के जैसे मसल मसल कर सख्त आटा गुंथे|अब किसे साफ कपडे से ढककर २० मिनट के लिए रख दे|

सबसे पहले छोटी छोटी लोइयां बना ले और उसको कपडे से ढक दे| अब इन लोइयों से छोटी छोटी पूरी बेल ले और तल ले|

एक और तरीका है…………………….

एक काम कीजिये एक बड़े लोई बनाये और बड़ी से रोटी बेल ले| अब एक छोटा सा ढक्कन ले और उससे छोटे छोटे गोल गप्पे काट ले| अब सभी गोलों को एक प्लेट में निकाल ले और एक एक करके ले और गोल  या लम्बे आकर में बेल ले| जब सब गोले बेल ले तो ४-५ गोले तेल में डालकर कलछी से दबा दबा कर तल ले, इससे गोलगप्पे फूलेंगे| जब गोलगप्पे ब्राउन और कुरकुरे हो जाये तब निकाल कर प्लेट में रख ले| इनको खुल्ला ही रखे, ढके नही | अगर आपने ढक दिया तो नर्म हो जायेंगे और ध्यान रहे जब आप गोल गप्पे तल रहे हो तब जैसे ही गोलगप्पे फूल जाये तब गैस की आंच कम कर दे|
लीजिये गोलगप्पे तो आपके तैयार हो गये पर अब आप इसे बिना पानी के कैसे खायेंगे?

पानी पूरी का पानी बनाने के लिय आवश्यक सामग्री

  • आधा कप हरा धनियां
  • आधा कप पोदीना पत्तियां
  • 2 छोटे चम्मच इमली या 2 नीबू का रस या अमचूर पाउडर
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 इंच लम्बा टुकड़ा अदरक
  • 2 छोटे चम्मच भुना जीरा
  • 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा छोटी चम्मच काला नमक

गोल गप्पे का पानी बनाने की विधि –

नीम्बू को छोडकर सभी सामग्री को मिक्सी में डाले और बारीक़ पीसे| अब इसमें पानी मिलाये लगभग एक लीटर और अच्छे से मिला ले | इससें थोड़ी से फीकी बूंदी भी डाल दे| मजा दुगना हो जायेंगा.

पानी बनाने का सबसे तेज तरीका-

जलजीरा मसाला ले और उसको पानी में घोल ले|  अब इसमें नमक, फीकी बूंदी, नीम्बू का रस डाल दे और अच्छे से मिला ले|

गोल गप्पो में मसाला डालने के लिए उबले आलू के छोटे छोटे टुकड़े काटे और उसमे नमक और भूना जीरा डाले और अच्छे से मिला ले |

मीठी चटनी के लिए इमली में पानी, नमक, थोड़ी सी लाल मिर्च और चीनी डाले और अच्छे से उबाल ले| अब इसे छलनी से छान ले|

लीजिये जनाब पानी पूरी, गोल गप्पा, पुचका तैयार है आपके पेट में जाने के लिए,,,, जी भर के खाए ………………….

search related terms-

golgappa,golgappa recipe,golgappa pani recipe,gol gappe,pani puri masala,golgappa recipe in hindi,recipe of pani puri,pani puri pani recipe,pani poori,pani puri recipe in hindi,pani puri recipe,pani puri,how to make pani puri,puchka,how to prepare pani puri,pani puri in hindi,how to make pani puri at home,how to make golgappa,recipe of pani puri in hindi,how to make pani puri in hindi,pani puri ka pani,golgappe banane ki vidhi,pani puri,pani puri recipe,pani puri masala,golgappa,pani puri recipe in hindi,pani poori,pani puri pani recipe,golgappa pani recipe,golgappa recipe,,pani puri ka pani,payasam,pani puri in hindi