नरम फूली रोटी रेसिपी- Chapati Recipe -Phulka Recipe – How to make Chapati – Roti Recipe

0

How many stars for this recipe? इस रेसिपी को आप कितने स्टार्स देना चाहेंगे? [Total: 0 Average: 0]

हममें में से ऐसे कई होंगे जिनकी रोटियां कड़क, टेडी मेढ़ी किसी  नक़्शे जैसी बनती हैं| क्या आप भी इनमें से एक हैं, अगर है तो आज ही ये रेसिपी पढ़िए और इसके हिसाब से बनाये और देखे कैसे आपकी नरम और फूली रोटियां बनेंगी|

तरीका बहुत आसान है….एक बार पढ़िए तो सही…

नरम और फूली हुई रोटियां बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • २ छोटे चम्मच तेल
  • २ टेबल स्पून घी
  • 1 कप गेहूं का आटा पलेथन के लिए

नरम और फूली हुई रोटी बनाने की विधि –

  • थाल ले और उसमे आटा,1 छोटा चम्मच तेल और 1/2 छोटा चम्मच नमक डाले और अच्छे से मिला ले|
  • अब जरा जरा सा पानी डालते हुए नरम  आटा गूँथे|
  • अब आटे पर थोडा सा तेल लगाये और मसले और चिकना करे|
  • आटे को बार बार पलटे और मुक्कियां मारे और अच्छे से मसल ले|
  • ऐसा करीबन 5 मिनट तक कीजिये|
  • अब आटे को करीबन 15 से 20 मिनट के लिए ढक के रख दे, इससे आटा फूल जाएगा और आटा रोटी बनाने के लिए तैयार हो जायेगा |
  • अब अपने हाथो में थोडा सा तेल लगाये और आटे को मसले और चिकना करे|
  • अब तव गरम होने के लिए गैस पर रख दे |
  • अब लोई बनाने के लिए थोडा आटा ले और लोई बनाये|
  • अब इसको हल्का सा चपटा करे और सुखा आटा लपेटे और पतली रोटी बेल ले|
  • अगर रोटी चकले पर चिपकने लगे तो थोडा और सुखा आटा लगा ले और बेल ले|
  • रोटी को किनारे पर बेले और एकसार बेले|
  • अब तवा गरम हो गया होगा, अब इसमें बेली हुई रोटी आराम से उठाये और तवे पर डाल दे|
  • जब एक तरफ से हलकी सी सिक जाए तो रोटी को पलट दे|
  • जब तक ये रोटी सिके तब तक दूसरी रोटी बेल ले, पर रोटी बेलते समय तवे पर रखी रोटी पर ध्यान दे|
  • जब रोटी ऊपर से हल्का गहरा होने लगे रोटी पलट दे|
  • जब दूसरी तरफ से थोड़ी सी ब्राउन चित्ती देखे तो तवे से हटाकर सीधे आंच पर रखे और घुमा-घुमाकर सेक ले|
  • अब सिकी रोटी को हॉटकेस/ कासेरौल में रख ले  इसी तरह सब रोटियां सेक ले|
  • अब दो रोटी के बीच में एक चम्मच घी डाले और रोटियों को आपस में रगड़े|

आपकी नरम और फूली रोटी तैयार है|

सेकने का एक और तरीका

  • आप रोटी को सीधे तवे पर सेक सकते हैं|
  • रोटी को दोनों तरफ से सेक ले और साफ़ कपडे या कलछी से दबाकर पलटते हुए ब्राउन चित्ती दिखने तक सेक ले|

2 कप आटे से 12 रोटियां बनेगी|

अगर थोडा सा आटा बच जाए तो उसको एक डब्बे में रख दे,ऊपर से थोडा तेल लगाये और ढक्कन लगाकर बंद कर दे| ऐसा करने से आपका आटा नरम रहेगा और काला भी नही होगा|

बस जब भी भूख लगे सब्जी कटोरी में डाले और नरम नरम रोटी कैसेरोल से निकले और खा ले|

ध्यान रखने वाली बातें-

  • आप चाहे तो रोटी में नमक और तेल नही डाले, पर नमक से रोटी नमकीन और तेल से नरम बनती है|
  • जब भी आटा गुंथे सारा पानी एक साथ नही डाले|
  • रोटी को हमेशा किनारे से बेले, बीच से नही|
  • कभी भी बचे आटे को एक से ज्यादा दिन के लिए न रखे|
  • फॉयल की जगह मोटा सूती कपडा इस्तेमाल करे|
  • रोटियां सेक के सीधे कैसेरौल में रख सकते हैं पर ढके नही, जब रोटियां थोड़ी ठंडी हो जाए तब ढके, ऐसा इसलिए क्योकि भाप से रोटियां गीली हो जाती हैं|

चलिए आप सब्जियां तो सीख गये हैं बहुत सारी अब रोटी भी आ गयी.. मज़ा आ गया ना… मज़ा नि लाइफ …