छोले भटूरे -Chhole Bhature Recipe in Hindi – Chhole Bhature Recipe – Chole Bhature – Amritsari Chole Recipe in Hindi

0

भटूरे के लिये आवश्यक सामग्री

  • 4 कप मैदा
  • आधा कप सूजी
  • ½ कप दही
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 3/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • तेल

भटूरे बनाने की विधि

  •  पहले सूजी और मैदा छान ले|
  • अब इस मिश्रण के बीच थोड़े सी जगह बनाये और नमक, 2 टेबिल स्पून तेल, दही बेकिंग सोडा और चीनी  डाले और इन सबको अच्छे से मिला ले|
  • अब आटे को गुनगुने पानी से नरम गूथ ले |
  • इस आटे को गर्म स्थान पर रखे जैसे कोई बंद अलमारी करीबन २ घंटे के लिए |
  • अब कढ़ाई में तेल डाले और गर्म करे |
  • अब नीम्बू के बराबर आटा ले, लोई बनाये और पूरी जितना बेल ले, बस ये ध्यान रहे कि पूरी से थोडा सा मोटा हो |अब कड़ाई में डाले और तल ले |
  • आप कलछी का इस्तेमाल करके दबाकर फुलाइये| इस पूरी को दोनों तरफ हल्का ब्राउन होने तक तले |
  • जब हलके ब्राउन हो जाये तब एक प्लेट में निकल ले जिस पर पहले से टिश्यू बिछा हो ताकि वो अतिरिक्त तेल सोक ले |

चलिए भटूरे तो बन गये अब इस छोले के साथ खाए ………………पर ……………..मैंने तो आपको बताया ही नही कि छोले कैसे बनाने हैं|

लीजिये छोले की रेसिपी नीचे है-

छोले के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 1/4 कप काबुली चना
  • 1/२ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 2 टी बैग या 1/2 चम्मच चाय पत्ती एक साफ और सफ़ेद कपडे में बांच ले |
  • 4 टमाटर
  • 2 हरी मिर्च
  • अदरक का पेस्ट य़ा 1 इन्च अदरक टुकड़ा
  • 2 टेबिल स्पून रिफाइन्ड तेल
  • १/२ चम्मच जीरा
  • एक चुटकी हींग
  • 1 छोटा चम्मच अनार दाना पाउडर
  • 1 1/2 चम्मच धनियाँ पाउडर
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • • बारीक कटा हरा धनियाँ

छोले बनाने की विधि

  • काबुली चने को रात को भिगो दे और सुबह दूसरा साफ पानी डालकर कुकर में डाले दे | अब इसमें नमक, एक गिलास पानी, बेकिंग सोडा और टी बैग डाले और उबाल ले| हर कुकर में उबलने का वक्त अलग अलग लगता है तो आप अपने कुकर के हिसाब से उबाल ले | जब कुकर से हवा अपने आप पूरी निकल जाये तो उसमे से टी बैग निकल ले| छोले चलनी में छानकर रख ले |
  • अब हरी मिर्च, टमाटर और अदरक को बारीक पीस लें.
  • अब कड़ाई में तेल डाले और गर्म करे |
  • अब इसमें जीरा, हींग और अनारदाना डाले और भून ले| अब इसमे धनियाँ पाउडर डाले|
  • अब टमाटर का पिसा मिश्रण डाले और तब तक भूने जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाये | धीमी आंच में भूने|
  • अब नमक और 1 गिलास पानी डाले| जब उबल आये तब इसमें उबले चने डाल दे और थोड़े देर चम्मच से हिला हिलाकर मिला ले| अगर आपको छोले गाढ़ा लग रहा हो तो थोडा सा पानी डाले और थोड़े देर और पकने दे|
  • अब इसमें हरा धनिया और छोले मसाला डाले |
  • आपके छोले तैयार है|

लो जी आपके भटूरे के लिए छोले तैयार हैं| अब छोले भटूरे का मजा लीजिये और मुझे कमेंट के जरिये जरुर बताये की कैसे बने थे|

Search related terms-

chole bhature,chole,chole recipe,chole bhature recipe,bhature recipe,chole bhature recipe in hindi,chhole recipe, bhatura recipe,chole masala,chole recipe in hindi,chhole bhature,punjabi chole recipe,bhatura,chana recipe,bhature recipe in hindi,chole masala recipe,bhature,punjabi chole,punjabi chole recipe in hindi,kabuli chana recipe,recipe of chole bhature in hindi,chhole,recipe of bhature,bhature banane ki vidhi,chola recipe,chole bhature banane ki vidhi,how to make chole,how to make bhatura,how to make chole bhature,chola bhatura,how to make bhatura in hindi,chola bhatura recipes,chola batura,