केसर पिस्ता कुल्फी – Kesar Pista Kulfi Recipe – Kesar Pista Kulfi – Kesar Pista Kulfi Recipe in Hindi

0

Kesar Pista Kulfi: गर्मियों में कुल्फी रोज खाए तो भी मन नही भरता पर जेब जरुर हलकी हो जाती है| इसलिए जेब हलकी होने से बचने के लिए इसे घर पर बनाये| फिर से घबरा गये आप.. ओह ओह…मत घबराइए|  ये रेसिपी पढ़िए और बनाइए ,, आसानी से बन जाएगी|

Kesar Pista Kulfi: केसर पिस्ता कुल्फी के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम् दूध
  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 टेबल स्पून पिस्ते की कतरन
  • आधा कप चीनी
  • 1/2 चम्मच इलाइची पाउडर

Kesar Pista Kulfi: केसर पिस्ता कुल्फी की विधि –

  • ब्रेड के चारो किनारे हटा दे और तोड़ ले|
  • भारी तले वाले बर्तन में दूध उबाले, जब उबल जाये तब एक कप दूध निकल ले और बचे दूध को गाढ़ा होने तक उबाल ले| जब तक उबाले तब तक चम्मच से चलते रहे, ध्यान रहे तला न लगे| अब दूध ठंडा कर ले|
  • निकलकर रखे एक कप दूध में  केसर डाले और घोले|
  • अब गाढे दूध में ब्रेड के टुकड़े और चीनी डाले और अच्छे से मिला ले| अब केसर दूध, पिस्ते और इलाइची पाउडर डाले और अच्छे से मिक्स कर ले|
  • अब इस तैयार दूध को आइसक्रीम कंटेनर में डाले और जमा ले|
  • 8 घंटे में आइसक्रीम जम जायेगी|

जब आइसक्रीम Kesar Pista Kulfi खाना हो तो फ्रीजर से निकाले,पीसेज काटे और पिस्ते की कतरन डालकर खाए और खिलाये|