आलू का चीला – Aloo Cheela Recipe – Aloo Cheela Recipe in Hindi – Aloo Ka Cheela

0

How many stars for this recipe? इस रेसिपी को आप कितने स्टार्स देना चाहेंगे? [Total: 0 Average: 0]

आलू का चीला के लिए आवश्यक सामग्री 

  • 3  – आलू
  • 2 टेबल स्पून  –  तेल
  • 2 टेबल स्पून बारीक कटा – हरा धनियां
  • स्वादनुसार नमक
  • 1/4 छोटा चम्मच – राई
  • आधा छोटा चम्मच – चाट मसाला

आलू का चीला की विधि – 

  • आलू छीले और पानी में डालकर रख दे |
  • अब नानस्टिक पैन लीजिये और गैस पर गर्म  होने के लिए रख दे |
  • 1 1/2 आलू ले और कद्दूकस कर ले |
  • अब आलू में नमक और हर धनिया डाले और अच्छे से मिलाये |
  • अब पैन जैसे ही गर्म हो उसमें थोडा सा तेल डाले और राई डाल दे|
  • अब वो कदुकास किये आलू जिसमें मसाले मिलाये हो वो पैन में डाले और पैन में फैला दे |
  • अब चारो तरफ थोडा तेल डाले और मध्यम आंच पर 3 मिनिट सेके |
  • जब नीचे से चीला थोडा सा ब्राउन हो जाए तो उसके ऊपर चाट मसाला डाले और फैला दे|
  • अब चीले को पलटे और दूसरी तरफ भी सेके | जब हल्का ब्राउन हो जाये तो पैन से उतार ले|
  • अब इसी  तरह दूसरे चीले भी सेक ले |
  • अब इस चटपटे आलू के चीले को हरी या मीठी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्वे करे |

उम्मीद है आपको ये चीला बेहद पसंद आयेगा |

 अपने जब बनाया तो कैसा बना जरुर बताइएगा | आपका इंतज़ार रहेगा |